श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

प्रियंका गांधी बोलीं, सरकार बनी तो 50 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को दिलवाएंगे

loksabha election 2024 | priyanka gandhi | congress | bjp |

Loksabha Election 2024 : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड के रामनगर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी नहीं हम सब उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहते हैं। लेकिन, जब उसी देवभूमि हिमाचल में भीषण आपदा आई तो वहां न मोदी जी दिखे और न ही BJP का कोई कार्यकर्ता। वहां कांग्रेस के नेता, मंत्री और खुद CM राहत पहुंचा रहे थे। मोदी सरकार ने राहत का पैसा आजतक नहीं दिया। मोदी जी के लिए देवभूमि केवल चुनाव के समय होती है, क्योंकि ये उनकी आदत बन गई है और सच्चाई बहुत दूर हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देवभूमि उत्तराखंड की बहनों-भाइयों से संवाद करने का सुअवसर मिला। उन्होंने कहा कि आप देश के किसी भी कोने में चले जाइए, जनता एक ही बात कह रही है कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। वीरभूमि उत्तराखंड के जो नौजवान सेना में जाने का सपना देखते थे, वे आज निराश हैं। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं का सपना तोड़ा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही अग्निवीर को रद्द करके सामान्य भ​र्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता से मेरी एक ही अपील है कि अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचिए और अबकी बार जनता की सरकार बनाइए।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कांग्रेस स्टेट में ओपीएस लागू है। कांग्रेस ने जो कहा वह किया। उन्होंने कहा कि हर गरीब महिला को केंद्र हर साल एक लाख रुपये देगी। बेरोजगार को सरकार पैसा देगी, जब तक रोजगार नहीं मिलता। साथ ही अप्रैंटिसशिप देगी। प्रियंका ने कहा कि आपका भविष्य इसी से जुड़ा है। जो देख रहे हैं, वो सच नहीं है। वोट लेने के लिए धर्म का इस्तेमाल करने वाले को परखिये। कहा कि बारबार मोदी सरकार नहीं चलेगी। इस बार जनता की सरकार बननी चाहिए। इस बार बेरोजगार की सरकार बननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने वाली और शिक्षा-स्वास्थ्य देने वाली सरकार चुनिए। वोट डालने जाइए तो किसी का मत सोचिए। न मोदी जी का न किसी और का। केवल अपने और अपने बच्चों के बारे में सोचिए। कहा कि टाटा बिड़ला क्या बनाते थे, सब जानते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज दो तीन उद्योगपतियों को पूरी सम्पत्ति सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि रोजगार पैदा करने वाले उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया जाए। कहा कि राजस्थान में 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा था। इनकी सरकार आई तो 25 से पांच लाख कर दिया।

रामनगर के बाद प्रियंका गांधी रुड़की पहुंचीं। रुड़की में भी उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। रुड़की के डीएवी कॉलेज मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां प्रियंका हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के समर्थन में वोट मांगा। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ी है। नौजवान बेरोजगार हुआ है। भाजपा में पेपर लीक होते हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव आपका और देश का भविष्य तय करेगा।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी का नुकसान आज तक जनता झेल रही है। भाजपा ने बड़े पूंजीपतियों के 16 हजार करोड़ रुपये लोन माफ किए, लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं होता है। कर्ज के कारण किसान आत्महत्या कर रहा है। प्रियंका गांधी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा कि उनके साथ जो अत्याचार हुआ, उनके हत्यारों को कौन संरक्षण दे रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी नारी शक्ति की बात करते हैं, लेकिन नारियों पर ही अत्याचार हो रहे हैं। कहा कि सरकार आने पर सभी सामान जीएसटी मुक्त करेंगे। 50 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को दिलवाएंगे। एक लाख रुपये सालाना महिलाओं को मिलेंगे। परिवारवाद पर कहा कि मेरे परिवार का 30 साल से कौन सा सदस्य सत्ता में रहा है, जो लोग परिवारवाद की बात करते हैं। प्रियंका गांधी को सुनने के लिए हजारों लोग जनसभा में उपस्थित हुए। जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी वीरेंद्र रावत सहित काँग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे।



संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा