श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

तेलंगाना में गरजे सीएम धामी, बोले- सरकार किसकी बनेगी इसकी आज कोई चर्चा नहीं

Telangana | Loksabha Election 2024 | CM Dhami |

Loksabha Election 2024 : उत्तराखंड के सीएम धामी सोमवार को बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने तेलंगाना पहुंचे। सीएम धामी ने महबूबनगर से भाजपा प्रत्याशी डीके अरुणा के समर्थन में आयोजित इंटेलेक्चुअल मीटिंग में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से डीके अरुणा को जिताने की अपील की। साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डीके अरुणा जी यहां के बारे में अच्छे से जानती हैं। यहां की समस्याओं को जानती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार देश में कोई चर्चा नहीं हो रही है कि सरकार किसकी बनेगी। अगर आप किसी से भी बात करेंगे कि सरकार किसकी बनेगी तो लोग कहेंगे कि सरकार मोदी जी की बनेगी। सीएम धामी ने कहा कि पीएम कौन बनेगा तो इसमें भी संदेह नहीं है। क्योंकि लोग कहते हैं कि पीएम मोदी जी बनेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक ही बेव चल रहा है और वह मोदी बेव व बीजेपी बेव। कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज दुनिया में का नेतृत्व करने वाले देशों में भारत नाम शामिल है। कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हर क्षेत्र में आज भारत आगे है।

सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले याद कीजिए यह देश कैसा था। दुनिया में लोग कहते थे कि यह घपलों का देश है। भ्रष्टाचार का देश है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया में वैश्विक मंच लगता था तो हम अपनी बात ठीक ढंग से नहीं रख पाते थे। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान बन गई थी दब्बू भारत, पिछलग्गू भारत। देश की ऐसी धारणा को पीएम मोदी ने बदला। आज दुनिया में कोई भी घटना होती है तो सारे देश भारत की तरफ देखते हैं। सारे देश सोचते हैं कि भारत की इस पर क्या टिप्पणी होगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक लक्ष्य लिया है कि भारत उस समय विकसित भारत बनेगा।

सीएम धामी ने कहा कि आज भारत ने अर्थव्यवस्था के मामले में ब्रिटेन को पीछे कर दिया है, जिसने कई सैकड़ों वर्षों तक भारत में राज्य किया है। ब्रिटेन को पीछे छोड़कर आज भारत 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत की सेना दुश्मन के अड्डों पर जाकर आतंकवाद को मिटाने का काम मोदी जी के नेतृत्व में करती है।  


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए