श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में शामिल नहीं हो पाएंगे ये 7 सांसद, जानें वजह

Lok Sabha Speaker Election 2024: लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए आज सुबह 11 बजे मतदान होना है। इसमें 7 सांसद वोट नहीं डाल पाएंगे। जानें वजह...
lok sabha speaker election 2024 shatrughan sinha shashi tharoor

Lok Sabha Speaker Election: लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होगा। एनडीए की तरफ से ओम बिरला और I.N.D.I.A की तरफ से के. सुरेश चुनावी मैदान में हैं। मतदान आज सुबह 11 बजे होगा। सभी सांसद इस चुनाव में शामिल होंगे, लेकिन शशि थरूर और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 7 सांसद वोट नहीं डाल पाएंगे। इसकी क्या वजह है, आइए जानते हैं…

बता दें कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो चुका है। सत्र के शुरुआती दो दिन सांसदों ने शपथ ली है। हालांकि, अभी भी 5 विपक्षी सांसदों समेत 7 सांसदों ने शपथ नहीं ली है। इस वजह से ये सांसद आज होने वाले लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में भी वोट नहीं कर पाएंगे।

Lok Sabha Speaker Election: इन सांसदों ने अबतक नहीं ली शपथ

जिन सांसदों ने शपथ नहीं ली है, उसमें शत्रुघ्न सिन्हा (टीएमसी), शशि थरूर कांग्रेस, दीपक अधिकारी(टीएमसी), नुरुल इस्लाम (टीएमसी), अफजाल अंसारी (सपा), इंजीनियर रसीद और अमृत पाल शामिल हैं। ये सभी सांसद लोकसभा में दोनों दिन अनुपस्थित रहे। माना जा रहा है कि ये सभी चुनाव बाद शपथ लेंगे। इससे इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है।

Lok Sabha Speaker Election: एनडीए का दावा मजबूत

बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए ने ओम बिरला को एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि I.N.D.I.A ने के. सुरेश पर दांव लगाया है। हालांकि, संख्या बल के लिहाज से एनडीए काफी मजबूत है। उसके पास 292 सांसद हैं, जिनमें से अकेले बीजेपी के पास 240 सांसद हैं, जबकि I.N.D.I.A के पास 233 सांसद हैं। इनमें से भी 5 सांसदों ने अभी तक शपथ ग्रहण नहीं किया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने राहुल गांधी, कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा

72 साल बाद Lok Sabha Speaker Election

बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए 72 साल बाद चुनाव होगा। अभी तक अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से होता आ रहा था। सत्ता पक्ष के सांसद को स्पीकर, जबकि विपक्ष के सांसद को डिप्टी स्पीकर बनाया जाता था।

केजरीवाल को CBI ने किया गिरफ्तार, आज ट्रायल कोर्ट में करेगी पेश


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा