श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा की इन सीटों पर कड़ा मुकाबला, मैदान में हैं पूर्व CM

हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से इस बार के लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का मुकाबला हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा से है। आइए जानते हैं इस सीट का इतिहास...
Lok Sabha Election 2024

Loksabha Election 2024: हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट हाईप्रोफाइल सीट है। यहां से बीजेपी के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर चुनाव मैदान में हैं। 70 वर्षीय खट्टर का मुकाबला हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा से है। दिव्यांशु 30 वर्ष के हैं। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग के बाद आए कई न्यूज एजेंसियों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में बीजेपी को हरियाणा में 10 में से 5 से 7 सीटें मिलने की उम्मीद बताई है। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को 10 में से 10 सीटें मिली थीं। 2019 में बीजेपी को 70 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे।

मैदान में है पूर्व सीएम (Loksabha Election 2024)

मनोहर लाल खट्टर का जन्म 5 मई 1954 को हुआ था। वे 26 अक्टूबर 2014 को हरियाणा के 10वें सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद खट्टर ने 12 मार्च 2024 को त्यागपत्र दे दिया था। खट्टर 18 साल बाद सीएम पद पर पहले ऐसे नेता थे, जो गैर जाट थे। मनोहर लाल खट्टर संघ के प्रचारक रहे चुके हैं।

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों पर कड़ा मुकाबला

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं। इन 10 सीटों पर 2 करोड़ 76 हजार 768 मतदाता हैं। चुनाव में कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव 25 मई को हुआ था।

हरियाणा में लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार
करनाल सीट पर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा से है। गुरुगराम सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह की टक्कर कांग्रेस नेता राज बब्बर से है। फरीदाबाद सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह से है। कुरुक्षेत्र सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी नवीन जिंदल का मुकाबला दो पार्टियों से हैं। जिंदल के सामने आप के सुशील गुप्ता और आईएनएलडी के अभय सिंह चौटाला हैं।

Exit Poll Result 2024: एक बार फिर मोदी सरकार? जानें एग्जिट पोल का हाल

हिसार सीट पर बीजेपी के रणजीत सिंह चौटाला चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के जय प्रकाश, जजपा के नैना चौटाला और आईएनएलडी के सुनैना चौटाला से है। सिरसा में बीजेपी की सीधी टक्कर कांग्रेस से है। यहां बीजेपी से अशोक तंवर और कांग्रेस से कुमारी शैलजा चुनाव मैदान में हैं। रोहतक सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी अरविंद शर्मा और कांग्रेस के उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच कड़ा मुकाबला है। अंबाला सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी का मुकाबला बीजेपी के बंतो कटारिया से है। बंतो कटारिया भाजपा के पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी हैं। भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर बीजेपी के धर्मबीर और कांग्रेस के राव दान सिंह चुनावी मैदान में हैं। सोनीपत सीट पर बीजेपी के मोहन लाल बडौली और कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी चुनाव लड़ रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं
Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत