श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग जारी

Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Voting: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 6 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग जारी है। पढ़ें, पल-पल का अपडेट्स...
lok sabha election 2024 fifth phase voting shresth uttarakhand

Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Voting: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। इन सीटों में यूपी की रायबरेली और अमेठी सीट भी शामिल है। रायबरेली से इस बार कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। सोनिया रायबरेली से 2004 से लेकर 2024 तक सांसद रहीं। अमेठी और रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। हालांकि, पिछले चुनाव में राहुल को स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस ने अमेठी से इस बार किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। किशोरी को कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता माना जाता है। उनके पक्ष में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी रैली की थी। पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, बिहार की 5, झारखंड की 3, यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की 7, जम्मू कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर वोटिग हो रही है।

पीएम मोदी ने की मतदान की अपील

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा- लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

यूपी की इन 14 सीटों पर होगी वोटिंग

यूपी की जिन 14 सीटों पर वोटिंग होगी, उसमें मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा सीट शामिल है। लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कैसरगंज से करण भूषण सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार की इन सीटों पर वोटिंग

बिहार में पांचवें चरण में 4 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें सारण, सीतामढ़ी, हाजीपुर और मधुबनी सीट शामिल है। सारण से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और हाजीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कौन है सबसे अमीर और गरीब उम्मीदवार?

महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग

महाराष्ट्र की जिन 13 सीटों पर वोटिंग होगी, उसमें ढुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल और मुंबई दक्षिण सीट शामिल है। मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चुनाव लड़ रहे हैं।

इन राज्यों में भी हो रही वोटिंग

झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों में कोडरमा, हजारीबाग और छतरा सीट शामिल है। ओडिशा की पांच सीटों बारगढ़, सुंदरगढ़, बोलनगीर, कंधमाल और अस्का, बंगाल की बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग सीट पर भी आज वोट डाले जा रहे हैं। लद्दाख सीट से बीजेपी की तरफ से जामयांग शेरिंग नामग्याल चुनाव लड़ रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा