श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Kolkata Doctor Rape Case: संजय रॉय का केस मजबूत नहीं, वकील एपी सिंह का बयान

kolkata trainee doctor rape murder case | doctor rape murder case |

Kolkata Trainee Doctor Rape Murder Case: कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद देश भर में जबरदस्त गुस्सा है। 2012 के दिल्ली के निर्भया कांड (Nirbhaya Case) में दोषियों का केस लड़ चुके वरिष्ठ वकील डॉ. एपी सिंह (Senior Advocate Dr. A P Singh) ने बड़ा दावा किया है। आखिर किन तथ्यों के आधार पर डॉ. एपी सिंह इस केस को कमजोर और संजय रॉय को बेकसूर बता रहे हैं। श्रेष्ठ भारत को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में एपी सिंह ने कोलकाता केस पर की चर्चा।

डॉ. एपी सिंह (Dr. A P Singh) ने दावा किया है कि कोलकाता रेप और मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय (Sanjay Roy) का केस बेहद कमजोर है। इसमें कानूनी रूप से दम नहीं है। एपी सिंह से भी आरोपी संजय रॉय के परिवार वालों ने संपर्क किया था, लेकिन वो ये केस नहीं लड़ रहे हैं।

डॉ. एपी सिंह ने कहा कि यह घटना दुखद और वीभत्स है। उन्होंने कहा कि कानून कठोर से कठोर बना हुआ है। कैपिटल दंड से बड़ा कोई कानून नहीं बना सकते हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट, स्पीडी ट्रायल और डे टू डे सुनवाई से बड़ी कोई सुनवाई नहीं कर सकते हैं, क्योंकि भारत के कानून के अनुसार चलना है।

उन्होंने कहा कि कलकता वाले केस में आरोपी के परिवार वालों ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन इस केस में अभी कोई ऐसी स्थिति नहीं थी कि कुछ किया जाए। उन्होंने कहा कि साइक्लोजिकल टेस्ट की मांग की गई, जो सीबीआई करा रही है। कहा कि सीबीआई की जांच पीड़िता के लिए भी है और हमारे लिए भी है। उन्होंने कहा कि हाधरस केस में हमने सीबीआई जांच की मांग की थी। नेताओं ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी। अलीगढ़ डिस्टिक कोर्ट में ट्रायल हुआ और हमने तीन आरोपियों को बाइज्जत बरी कराया।

उन्होंने कहा कि संजय रॉय भी भारत का व्यक्ति है, वह आंतकवादी तो नहीं है। उन्होंने कहा कि वकालत उनका कर्तव्य पथ है। अपने क्लाइंट के लिए हमें जीतोड़ मेहनत करनी है। निर्भया के आरोपियों ने हमारे ऊपर पूरा भरोसा जताया था। इसका मतलब कि निर्भया के परिवार वाले हमसे संतुष्ट थे। कहा कि लाइम लाइट तो केवल कुछ दिन में ही समाप्त हो जाता है।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ धाम दूसरे चरण की यात्रा के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कोठियाल ने सौंपी रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि हमारे यहां जो चार्जशीट है बहुत फाल्टी है। इनवेस्टीगेशन में बहुत कमियां हैं। राजनीति से डर जाते हैं। मीडिया ट्रायल केस को दबा देता है। कहा कि पूरी हिम्मत से केसे को लड़ना चाहिए। जल्दी में दिया गया न्याय न्याय नहीं रहता है। विलंब से मिला न्याय भी न्याय नहीं रहता है। इसे संतुलित बनाना है। कोर्ट में केस रखने का तरीका हर केस के लिए अलग-अलग होता है। डॉ. एपी सिंह ने कहा कि संजय रॉय का केस मजबूत नहीं है। वह बच सकता है। सरकार, सीबीआई, राज्य औऱ कलकता पुलिस ने इतना मजबूत केस नहीं बनाया है। उहोंने कहा कि कभी कोई सीएम नहीं चाहता कि उसके राज्य में दुष्कर्म हो।   

वीडियो देखें


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा