श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सड़कें धंसी, घर और बिजली लाइनें भी क्षतिग्रस्त; भूस्खलन से इस राज्य में मची तबाही

Landslide in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से जमकर तबाही हुई है। सड़कें धंस गई हैं, जबकि घर और बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं।
landslide in jammu and kashmir

Landslide in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन से जमकर तबाही हुई है। यहां के पेरनोट गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन से सड़कें, घर और बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रभावित ग्रामीणों को पंचायत घर में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रशासन उनकी देखभाल कर रहा है। वहीं, वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के काम में जुटा हुआ है।

हाईअलर्ट पर प्रशासन

पंचायत घर में लोगों को चिकित्सा सुविधाएं और भोजन उपलब्ध कराया गया है। प्रशासन भी हाईअलर्ट पर है और स्थिति पर नजर रख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लैंड स्लाइड की वजह से मकानों में दरारें पड़ गई हैं। सड़कें भी धंस गई हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

भूस्खलन से 50-55 परिवार प्रभावित

रामबन के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर वरुणजीत सिंह चरक ने बताया कि भूस्खलन की वजह से 50-55 परिवार प्रभावित हुए हैं । एक किमी के दायरे में सभी घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनमें से कुछ पूरी तरह से, जबकि कुछ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

तीन टीवी टावरों को पहुंचा नुकसान

वरुणजीत सिंह चरक ने बताया कि हमारी त्वरित कार्रवाई और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों की मदद से परिवारों को बचा लिया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, गैर सरकारी संगठन और स्थानीय स्वयंसेवक हमारी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से तीन टीवी टावरों को नुकसान पहुंचा है। चौथे टावर को भी नुकसान हो सकता है।

बारिश के कारण बेकार हुआ आश्रय

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भूस्खलन से कृषि, बागवानी और संबद्ध गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। हमने एक अस्थायी आश्रय बनाया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण यह बेकार हो गया है। उन्होंने कहा कि हमने संबंधित विभागों से यहां आकर इस आपदा के कारणों का अध्ययन करने का अनुरोध किया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए