श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Kolkata Rape Murder Case: देशभर में डॉक्टरों ने की हड़ताल, ओपीडी और अन्य सेवाएं बंद

kolkata rape murder case | kolkata doctor rape case | kolkata doctor murder case |

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की रेप कर हत्या को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। लोग इंसाफ के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, डॉक्टरों ने आज देशव्यापी हड़ताल कर दी है। यह हड़ताल 24 घंटे रहेगी।

इसी बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे। ये हड़ताल शनिवार सुबह 6 बजे से हड़ताल शुरू होगी, जो अगले दिन सुबह 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी।

ये सेवाएं रहेंगी चालू

यह हड़ताल सरकारी और प्राइवेट दोनों ही तरह के अस्पतालों में होगी। इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। केवल इमरजेंसी और गंभीर मरीजों का इलाज होगा। OPD और पहले से तय सर्जरी नहीं हो पाएंगी।

Kolkata Rape-Murder Case: रेपिस्ट का चेहरा मीडिया को नहीं छुपाना चाहिए…भड़कीं प्रीति जिंटा, इन सेलेब्स ने उठाई आवाज

इस हड़ताल का असर सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों दोनों पर देखने को मिलेगा। आईएमए के कहने पर देश के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों के डॉक्टर आज कोलकाता मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

IMA की मांगें

IMA सरकार से ये मांग कर रहा है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और त्वरित सुनवाई कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अत्याचार से बचाने के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए।

Kolkata Rape-Murder Case: IMA ने हड़ताल का किया एलान, अस्पतालों को सेफ जोन घोषित करने की मांग

स्वास्थ्य देखभाल करने वाले संस्थानों को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित करें और मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों की सुरक्षा से संबंधित नियमों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को सशक्त बनाएं।

Kolkata Rape-Murder Case: क्या है मामला?

बता दें, शुक्रवार सुबह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से जूनियर डॉक्टर की लाश मिली थी। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इसमें यह पता चला कि जूनियर डॉक्टर की रेप कर हत्या की गई है। डॉक्टर की मौत की घटना से पूरे मेडिकल कॉलेज में हंगामा मच गया।

Kolkata Rape-Murder Case: ‘अब तक क्यों सेमिनार हॉल नहीं हुआ सील…? डॉक्टर्स ने उठाए सवाल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए