श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नया रिकॉर्ड, पहले दिन केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहुंचे इतने भक्त

Kedarnath Dham 2024 | CM Dhami | Chardham Yatra 2024 |

Kedarnath Dham 2024 : केदारनाथ के कपाट खुलते ही पहले दिन एक नया रिकॉर्ड बन गया। इतिहाल में ऐसा पहली बार हुआ है कि कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच गए। चारधाम यात्रा शुरू होते ही श्रद्धालुओं की देर रात से ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी। शुक्रवार को सुबह 6 बजे से ही मंदिर में कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसके बाद केदारनाथ के कपाट वेद मंत्रोच्चार के साथ शुभ लग्न पर सुबह 7 बजे खोल दिए गए। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ के दर्शन किए। इसके अलावा कई गणमान्य लोगों ने भी बाबा केदार के दर्शन किए। पहले दिन जिस उत्साह के साथ भक्तों की भीड़ उमड़ी उसको देखने से लग रहा है कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं की और ज्यादा संख्या बढ़ेगी।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि इस उपलब्धि से एक नया रिकॉर्ड बन गया है। उन्होंने बताया कि आज कपाट खुलने पर 29030 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि सुबह 6.30 बजे केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग और धाम के लिए नियुक्त मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग मंदिर पहुंचे और परंपराओं का निर्वहन किया। बाबा केदारनाथ के कपाट खुलते ही बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

रावल भीमाशंकर लिंह ने बताया कि अब भगवान केदारनाथ अपने धाम में 6 महीने के लिए विराजमान हो गए हैं। अब भक्त आराम से 6 महीने तक अपने आराध्य की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। उन्होंने भगवान केदारनाथ से उत्तराखंड और देश के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह 10 बजे तक पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से भर गया था। मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने बाबा केदारनाथ को समाधि रूप से जगाया और पूजा-अर्चना की।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा