श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यूपी में बड़ा ट्रेन हादसा, देर रात पटरी से उतरे साबरमती ट्रेन के 22 डिब्बे

kanpur train accident | sabarmati express derailed |

Sabarmati Express Derailed: यूपी के कानपुर में शुक्रवार देर रात साबरमती एक्सप्रेस डिरेल हो गई। ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ड्राइवर के अनुसार हादसा प्रथम दृश्यता बोल्डर के इंजन से टकराने के कारण हुआ। रेल प्रशासन के यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सारे इंतजाम किए हैं। यात्रियों को बसों से गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

रेलवे डीआरएम झांसी मंडल दीपक कुमार ने कहा कि कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। यात्रियों को बस और ट्रेन के माध्यम से वापस कानपुर ले जाया गया है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए कानपुर में एक और ट्रेन तैयार की गई है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट में लिखा, ‘साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) शुक्रवार देर रात 2:35 बजे कानपुर के पास पटरी से उतर गई। दीपक कुमार ने बताया कि इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और पटरी से उतर गया। तीव्र प्रहार के निशान देखे गए हैं। साक्ष्य सुरक्षित हैं, जो लोको से 16वें कोच के पास मिले थे। शुरुआती जांच के मुताबिक रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई। अहमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए यात्रियों के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई।’

रेलवे प्रशासन की तरफ से जारी हेल्पलाइन नंबर

प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353

कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015

मिर्जापुर 054422200097

इटावा 7525001249

टुंडला 7392959702

अहमदाबाद 07922113977

बनारस सिटी 8303994411

गोरखपुर 0551-2208088

हादसे के कारण रद्द ट्रेनें

01823/01824 (वी झांसी-लखनऊ) JCO- 17.08.24

11109 (वी झांसी-लखनऊ जंक्शन) JCO- 17.08.24

01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर) JCO- 17.08.24

01814/01813 (कानपुर-वी झांसी) JCO – 17.08.24

01887/01888 (ग्वालियर-इटावा) JCO- 17.08.24

01889/01890 (ग्वालियर-भिण्ड) JCO – 17.08.24

ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग

11110 (लखनऊ जंक्शन-वी झांसी) JCO – 16.08.24 परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झांसी

22537 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO – 16.08.2024 गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झांसी

20104 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO – 16.08.24 कानपुर-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झांसी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए