श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में जजों का तबादला, जानिए किसको कहां भेजा गया

Uttarakhand Judges transfer | Nainital High Court |

उत्तराखंड में नैनीताल हाईकोर्ट ने कई जजों का तबादला कर दिया है। हाईकोर्ट ने नोटिफिकेशन जारी कर जजों की सूची जारी कर दी है। कहकशा खान को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार विजिलेंस बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों में भी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का स्थानांतरण किया गया है।

प्रिसाइडिंग अधिकारी फूड सेफ्टी अपील ट्रिब्यूनल हल्द्वानी के प्रशांत जोशी को हरिद्वार का ही जिला एवं न्यायाधीश बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर के जिला एवं सत्र न्याय़ाधीश प्रेम सिंह खिमाल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून बनाया गया है। अंनुज कुमार संगल को चंपावत का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। अंनुज कुमार अभी अटैचमेंट पर चल रहे थे। वहीं, हरिद्वार में जज फैमली कोर्ट मनीश मिश्रा को देहरादून में प्रथम एडिशनल जिला एवं सेशन जज बनाया गया है। देहरादून के प्रथम एडिशनल जिला एवं सेशन जज मनोज गर्ब्याल को हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार ज्यूडीशियल का पदभार दिया गया है। काशीपुर के प्रथम एडिशनल जिला एवं सेक्शन जज विनोद कुमार को कर्णप्रयाग का एडिशनल जिला एवं सेशन जज बनाया गया है।

हाईकोर्ट ने कई जिलों के जजों का भी स्थानांतरण किया है। इसमें कोटद्वार की सिविल जज सीनियर डिविजन अनिता गुंज्याल का स्थानांतरण ऊधमसिंह नगर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के लिए किया गया है। देहरादून के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह को देहरादून का चीफ ज्यूडिशियल पौड़ी गढ़वाल बनाया गया है। देहरादून के एडिशनल फैमली जज धीरेंद्र भट्ट को हलद्वानी का एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। ज्वाइंट डायरेक्टर उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी भवाली संदीप कुमार को हरिद्वार का सिविल जज सीनियर डिविजन बनाया गया है।  


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा