श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

झारखंड में पार्टियों के बीच सीटें तय, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

jharkhand assembly election | nda seats in jharkhand |

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटों के लिए एनडीए ने सीट शेयरिंग फाइनल कर दी है। रांची में इसकी घोषणा की गई। इसके मुताबिक BJP- 68, LJP (R)- 1, AJSU- 10 और JDU- 2 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी।

रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कर इस बात की जानकारी दी। माना जा रहा है कि सीट शेयरिंग फाइनल होने के बाद भाजपा जल्द ही अपने प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा कर सकती है।

चिराग पासवान की पार्टी को मिली ये सीट

AJSU झारखंड की रामगढ़, सिल्ली, ईचागढ़, गोमिया, मांडू, डुमरी, मनोहरपुर, लोहरदगा, पाकुड़ और जुगसलाई सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी JDU को तमाड़ सीट और जमशेदपुर पश्चिम सीट पर उतारा गया है। चतरा सीट चिराग पासवान के LJP (रामविलास) को मिली है।

बाबा सिद्दीकी कोई सही आदमी नहीं था… लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर योगेश ने कही बड़ी बात

दो चरणों में होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) दो चरणों में किए जाएंगे। 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान किया जाएगा। उम्मीदवार इसके लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर पाएंगे। पर्चों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी। वही, उम्मीदवार अपना नाम 30 अक्टूबर तक वापस ले सकेंगे।

सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, बंधक मामले में हाईकोर्ट में चल रही कार्रवाई रद्द

22 अक्टूबर को दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी होगी। दूसरे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार अपना नाम 1 नवंबर तक वापस ले सकेंगे। वहीं, 20 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान किया जाएगा और चुनाव के रिजल्ट का एलान 23 नवंबर को होगा।

‘सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा, अगर…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी धमकी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

mussoorie bird festival | cm pushkar singh dhami |
तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का आगाज, कई राज्यों के विशेषज्ञ हुए शामिल
new parking in mussoorie | cm pushkar singh dhami |
डीएम और एसएसपी ने नवनिर्मित पार्किंग का किया निरीक्षण, जनता संवाद में सुनीं समस्याएं
deepotsav in ayodhya | drone show in ayodhya |
अयोध्या में होगा भव्य दीपोत्सव, आकाश में दिखेगा राम दरबार और राम मंदिर
jharkhand assembly election | nda seats in jharkhand |
झारखंड में पार्टियों के बीच सीटें तय, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव
State Level Sports Competition | cm pushkar singh dhami |
रुड़की में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का समापन, विजेता टीमों को दी गई ट्रॉफी
student union election | ruckus in mbpg college |
एमबीपीजी कॉलेज में हंगामा, छात्र नेता पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़े