श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रीना के बाद सोशल मीडिया पर छाईं ईशा, ग्लैमरस लुक ने किया मंत्रमुग्ध

Loksabha Election 2024 | Isha Arora | bjp | congress | election commission |

Isha Arora: 

लाल रंग का सलवार सूट, आंखों में काला चश्मा, माथे पर छोटी सी बिंदी और हाथ में वोटिंग का सामान…ये कोई फिल्मी स्टार नहीं, बल्कि पोलिंग अधिकारी ईशा अरोड़ा हैं। चुनाव के पहले फेज के दौरान इनके इस ग्लैमरस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- मुझे भी इसी पोलिंग बूथ पर वोट देना है, क्या प्रक्रिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कितनी सुंदर हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- अगर इनकी देख-रेख में कोई कमी हुई तो अच्छी बात नहीं है। खास सुविधा मिलनी चाहिए मैम को। आपको बता दें कि ईशा अरोड़ा SBI बैंक में कार्यरत हैं और इनकी ड्यूटी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर लोकसभा सीट के मंहगी पोलिंग बूथ पर लगी है। बता दें कि इससे पहले रीना त्रिवेदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। साथ ही चुनाव के दौरान काफी चर्चा में रहीं थीं।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान मतदान अधिकारी ईशा अरोड़ा (Isha Arora) चर्चा में आ गईं। चर्चा में आने की वजह उनका ग्लैमरस लुक है, जोकि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस दौरान मतदान केंद्र में उनकी एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई उनकी ग्लैमरस लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

वहीं, इस दौरान मतदान अधिकारी ईशा ने कहना है कि जो कोई भी काम हमें मिलता है, तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय से काम करना चाहिए। चाहे ऑफिस जाना हो या पोलिंग बूथ पर आना हो। सभी लोग समय का ख्याल रखें और रेगुलर रहें। ऐसा नहीं हो तो इतना बड़ा चुनाव करा पाना संभव ही नहीं हो पाएगा। हमें अपनी तरफ से बेस्ट करने का प्रयास करना चाहिए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा