श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

International Yoga Day: भारत की ये पांच जगहें योग करने के लिए हैं मशहूर

International Yoga Day

International Yoga Day: योग प्राचीन व्यायाम का हिस्सा रहा है। हर साल 21 जून को पूरे विश्व में International Yoga Day मनाया जाता है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसका प्रस्ताव दिया था। 21 जून 2015 को पहली बार पूरे विश्व में योग का उत्सव मनाया गया।

रोजाना योगाभ्यास करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। ऐसा माना जाता है कि भारत में योग की उत्पत्ति लगभग 1500 ईसा पूर्व हुई थी, जिसके बाद से यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा बन गया। “योग” शब्द संस्कृत शब्द “युज” से लिया गया है, जिसका अर्थ है “एकसाथ होना।” यह हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने का एक तरीका है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। योग हमारी सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही बल्कि इससे हमें मानसिक तौर पर भी काफी फायदा मिलता है।

योगाभ्यास करने के लिए लोग शांत स्थान की खोज करते हैं ताकि एकाग्रचित्त होकर योग करने में कोई दिक्कत न हो। हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां योग कर आपको एक अलग अनुभूति प्राप्त होगी।

ऋषिकेश
ऋषिकेश को अपने प्रमुख मंदिरों और आश्रमों की वजह से काफी लोकप्रियता हासिल है। ये शहर अपने आध्यात्मिक अध्ययन के केंद्रों के लिए भी जाना जाता है। ऋषिकेश को भारत की योग कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है। यहां परमार्थ निकेतन समेत कई योग सेंटर हैं, जहां आप योगाभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा, आप गंगा नदी के तट पर भी योग कर सकते हैं। यहां अतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसमें दुनिया भर से लोग आते हैं। अगर बात की जाए ऋषिकेश में होटल स्टे की, तो आप ऋषिकेश में 700 से 1500 तक स्टे करने के लिए अच्छे होटल मिल सकते हैं।

हिमाचल
अगर आप योग करने के लिए शानदार जगह की तलाश में हैं तो हिमाचल आपके लिए बेस्ट जगह हो सकता है। हिमाचल के धर्मशाला में भी आप योगाभ्यास के लिए जा सकते हैं। यहां योग और मेडिटेशन के अलावा बौद्ध परंपराओं का अध्ययन भी किया जा सकता है। धर्मशाला में योगाभ्यास कर आप पहाड़ों पर योग करने का अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। धर्मशाला में आपको 2000 से लेकर 5000 रुपये में रहने के लिए अच्छे होटल व कॉटेज मिल सकते हैं।

गोवा
गोवा नाम सुनते ही आप को समुद्र व पिकनिक स्पॉट याद आने लगते होंगे। गोवा वैसे तो अपनी नाइटलाइफ के लिए भी मशहूर है, लेकिन यहां ऐसी कई सारी जगहें जहां पर आप योग कर सकते हैं। बता दें कि गोवा के हां अंजुना और पालोलेम बीच पर कई योग ट्रेनिंग सेंटर हैं, जहां ध्यान और योग से जुड़ी वर्कशॉप आयोजित होती रहती है। अगर आप गोवा में रुकने के बारे में सोच रहे हैं तो गोवा में भी आपको 1000 से 5000 रुपये तक अच्छे होटल मिल जाएंगे।

केरल
योग के लिए केरल भी लोगों की पसंद होती है। हरे-भरे वातावरण में इस योग का अभ्यास करना अपने आप में एक अलग अनुभव रहता है। केरल में कई सारे योग रिट्रीट और केंद्र हैं, जहां जाकर योग सीखा जा सकता है। बात की जाए केरल में होटलों की तो वहां 1500 से 4000 रुपये में ठहरने के लिए अच्छे होटल मिल जाएंगे।

पुडुचेरी
पुडुचेरी दक्षिण भारत में स्थित एक केंद्र शासित राज्य है जो अपने पर्यटन स्थलों के लिए काफी मशहूर है। इस शहर को “The Europe of India” भी कहा जाता है। यहां पर कई दीप व समुद्र तट हैं जहां आप योग कर सकते हैं। यहां आपको 1000 से 6000 रुपये तक रुकने के लिए अच्छे होटल मिल जाएंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे