Indians Deaths Hajj : सऊदी अरब में इस साल हज पर गए 98 भारतीय हज यात्रियों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि भारत सरकार ने शुक्रवार को कर दी। इससे पहले एएफपी न्यूज एजेंसी ने इसका दावा किया था। एजेंसी ने दावा किया था कि हज यात्रा के अंतिम दिन छह भारतीयों की जान गई। वहीं, सऊदी अरब में इस साल हज पर गए 600 यात्रियों की जान चली गई।
#WATCH | Delhi: On the death of Hajj pilgrims from India, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "This year, 175,000 Indian pilgrims have visited Hajj so far… We have 98 Indian pilgrims who have died in Hajj…" pic.twitter.com/8vEVzOjQ8j
— ANI (@ANI) June 21, 2024
विदेश मंत्रालय ने कही ये बड़ी बात
विदेश मंत्रालय ने 21 जून को कहा कि इस साल सऊदी अरब में 98 भारतीय हज यात्रियों (Indians Deaths Hajj) की मौत हुई है। सभी लोगों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। उन्होंने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में भारत से लोग हज यात्रा करने जाते हैं। इस साल भारत से 1,75,000 हज यात्रा पर गए थे। हज करने का कोर पीरियड 9 मई से 22 जुलाई तक था। हमने सऊदी अरब में मरने वाले भारतीय लोगों के जितना संभव हो सका मदद की।
यह भी पढ़ें- Haj Yatra 2024: हज के दौरान गर्मी से 14 लोगों की मौत, 17 लापता
हीट वेव की वजह से गई लोगों की जान
इस साल हीट वेव और अन्य बीमारियों व वजहों के चलते मक्का में मरने वाले हज यात्रियों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई है। उनमें से आधे से अधिक अपंजीकृत उपासक हैं, जिन्होंने सऊदी अरब में अत्यधिक गर्मी में तीर्थयात्रा की थी। वहीं मरने वालों में कई भारतीय लोग भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार नई मौतों में मिस्र के 58 लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मक्का में अबतक लगभग 10 देशों के 1,081 हज यात्रियों की मौत हुई है। इनमें 98 भारतीय नागरिक भी मारे गए हैं।