श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

विनेश फोगाट स्वदेश लौटीं, एयरपोर्ट पर लोगों ने किया भव्य स्वागत

Indian wrestler vinesh phogat | vinesh phogat welcome |

Vinesh Phogat: पेरिस ओलपिंक में भारत का नाम रोशन करने वाली स्टार रेस्लर विनेश फोगाट शनिवार को स्वदेश लौट आईं। भारत लौटने पर एयरपोर्ट पर फोगाट का भव्य स्वागत किया गया। बजरंग पुनिया ने फोगाट के आने की पुष्टि की थी। अब यहां से वो बलाली गांव जाएंगी।।

Vinesh Phogat का हुआ भव्य स्वागत

विनेश फोगाट आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। विनेश का द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर हरियाणा के चरखी दादरी के बलाली गांव तक रोड शो किया जाएगा। हरियाणा सरकार भी विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन करेगी। इस कार्यक्रम का पूरा रूट मैप विनेश के भाई हरविंद्र फोगाट ने तैयार किया है।

‘मैं हमेशा उस चीज के लिए लड़ती रहूंगी, जिस पर मेरा विश्वास है…’, विनेश ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

विनेश फोगाट का अपने गांव बलाली में भव्य सम्मान होने वाला है। गांव बलाली के खेल स्टेडियम में विनेश के सम्मान को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों की मानें तो सम्मान समारोह में आने वालों को देशी घी के व्यंजन परोसे जाएंगे।

हरियाणा सरकार देगी इनाम

विनेश के भारत आने से पहले ही हरियाणा सरकार ने ये एलान किया था कि उनका स्वागत एक गोल्ड मेडिलिसस्ट की तरह किया जाएगा।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये, सिल्वर जीतने वाले को चार करोड़ रुपये और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले को ढाई करोड़ रुपये दिए जाते हैं।

CAS ने विनेश फोगाट को दिया तगड़ा झटका, मेडल वाली अपील की खारिज

विनेश फोगाट ने इन खेलों में सिल्वर मेडल तो पक्का कर लिया था। ऐसे में सरकार विनेश फोगाट को 4 करोड़ रुपये देगी। इसके अलावा विनेश फोगाट को पानीपत के अजय पहलवान ग्रुप के युवकों ने दो एकड़ जमीन और 11 लाख नकद देने की घोषणा की है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए