श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Paris Olympics 2024: भारत ने हॉकी में जीता ब्रॉन्ज मेडल, राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी बधाई

India won bronze medal | paris olympics 2024 |

Paris Olympics 2024 India vs Spain Hockey: भारत ने हॉकी मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी सेमीफाइनल मुकाबला हारकर ब्रॉन्ज मेडल के लिए आज मैच खेल था। भारत ओलंपिक में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने ओलंपिक में 52 साल बाद इतिहास रचा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

भारत ने 2-1 से बनाई थी बढ़त

भारत ने तीसरे क्वार्टर में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्पेन पर बढ़त बना ली थी। कैप्टन हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया था। भारत ने दूसरा गोल 32वें मिनट में दागा।

बता दें, भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 52 साल बाद लगातार 2 पदक जीते हैं। इससे पहले भारत ने 1960 से 1972 तक हॉकी में लगातार 4 मेडल जीते थे। फिर 1976 ओलंपिक में भारत को कोई पदक नहीं मिला था। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने 21980 में गोल्ड जीता था।

बता दें, स्पेन के खिलाफ भारत का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ओलंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज जीता है। भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं, अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश करियर का अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं। इसके बाद वह हॉकी को अलविदा कह देंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए