श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ये देश है वीर जवानों का, ऐ मेरे प्यारे वतन… 15 अगस्त पर जरूर सुनें ये गाने

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त आज देशभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर आपको देशभक्ति से ओतप्रोत इन गानों को जरूर सुनना चाहिए...
independence day songs

Independence Day 2024 Songs: स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इसी दिन भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। इस दिन को देशभर के लोग बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाते हैं। स्कूल हों या ऑफिस, हर जगह आजादी का जश्न देखने को मिलता है। इस दिन देशभक्ति से ओतप्रीत गीत भी सुनाई देते हैं, जो हमारे अंदर देश प्रेम की भावना को जगाते हैं। आइए ऐसे ही कुछ गीतों के बारे में जानते हैं…

ये देश है वीर जवानों का

फिल्म ‘नया दौर’ का यह गीत हमेशा से ही लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना को जगाता है। इस गाने को सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लग जाते हैं। इस गाने को और भी यादगार बनाने में दिलीप कुमार और वैजयंती माला की जोड़ी का भी बहुत बड़ा योगदान है। इन दोनों कलाकारों ने इस गाने में जान डाल दी थी। गाने को मोहम्मद रफी और एस बलबीर ने गाया है। गीत के बोल साहिर लुधियानवी के हैं।

है प्रीत जहां की रीत सदा

फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ फिल्म का यह गीत काफी खास है। यह लोकप्रिय देशभक्ति गीतों में से एक है। मनोज कुमार के अभिनय ने इस गाने में जान डाल दी है। यह गीत भारत की उपलब्धियों और उसकी संस्कृति को बताता है। इस गीत को सुनकर लगता है कि समय बदलने के बावजूद देश के प्रति हमारा प्यार कम नहीं हुआ है।

ऐ मेरे प्यारे वतन

बलराज साहनी के शानदार अभिनय से सजी फिल्म ‘काबुलीवाला’ का यह गाना बेहद मार्मिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत है। इसे मन्ना डे ने अपनी आवाज दी है। उनकी आवाज में एक ऐसी मधुरता है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है।

Emergency Trailer: कंगना रनौत की मूवी का ट्रेलर रिलीज, क्या बोले फैंस?

ये देश है मेरा

फिल्म ‘रोजा’ का ‘ये देश है मेरा, मेरा वतन’ गाने को हरीहरन ने गाया है। इसकी धीमी और भावुक प्रस्तुति ने लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई है। हरीहरन की आवाज ने इस गीत को एक अलग पहचान दी है। गीत के बोल बेहद मार्मिक और भावुक कर देने वाले हैं। इन बोलों में भारत की एक खूबसूरत तस्वीर उभर कर सामने आती है। नई पीढ़ी के बीच यह गीत काफी लोकप्रिय है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा