श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

इन राज्यों में 50 डिग्री के पार पहुंचा पारा, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

Heat Wave In India: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। राजस्थान में तो तापमान 50 डिग्री के भी पार पहुंच गया है। आइए, जानते हैं आज का मौसम अपडेट...
heat wave in india weather update today uttarakhand

Heat Wave In India: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, देश में गर्मी का तांडव जारी है। कई राज्यों में भीषण लू चल रही है। कुछ जगहों पर तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। विभाग ने आज भी कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

चुरु- सिरसा में 50 डिग्री के पार पहुंचा पारा

राजस्थान के चुरु और हरियाणा के सिरसा में 50 डिग्री के पार पारा पहुंच गया है। चुरु में 50.5 डिग्री और सिरसा में 50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इसके अलावा, दिल्ली के मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री, उत्तर प्रदेश के झांसी में 49 डिग्री, मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में 48.5 डिग्री, झारखंड के डाल्टनगंज में 47.5 डिग्री, पंजाब के भठिंडा में 47.2 डिग्री, बिहार के डेहरी और छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 47 डिग्री, ओडिशा के बौध में 45.9 डिग्री और विदर्भ के वर्धा में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रयागराज में 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 28 मई को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 1994 में तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में 50 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री, नजफगढ़ में 49.8 डिग्री, पीतमपुर और पूसा में 48.5 डिग्री और जफ्फारपुर में 48.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आज मनाया जाता है संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस…

हरियाणा में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

हरियाणा में 48 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया है। रोहतक में 48.1 डिग्री, हिसार में 48.4 डिग्री, चंडीगढ़ में 45 डिग्री और नरनौल में 48.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यूपी में 49 डिग्री पहुंचा पारा

यूपी में पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, झांसी में 49 डिग्री, आगरा में 48.6 डिग्री, कानपुर-वाराणसी में 47.6 डिग्री, इटावा में 45 डिग्री, फतेहपुर और उरई में 47.2 डिग्री, अलीगढ़ में 45.8 डिग्री, आगरा में 48.6 और बुलंदशहर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में गर्मी का सितम जारी रहेगा। लोगों से बिना वजह घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है। राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, जबकि अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

आज कहां-कहां होगी बारिश?

IMD के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में अगले पांच दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

International Everest Day 2024: जानिए अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस का इतिहास


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

lal krishna advani | apollo hospital | advani admit in apollo |
लालकृष्ण आडवाणी अपोलो में भर्ती, एक हफ्ते में दूसरी बार बिगड़ी तबीयत
so
पूर्व थाना प्रभारी पर केस दर्ज, युवती से अश्लील बातचीत करने का मामला
water crisis in barkot
केशवगिरी महाराज ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, जानिए क्या है वजह
neet ug paper leak case | jharkhand | uttarakhand neet paper case |
CBI ने NEET पेपर मामले में झारखंड से मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
mohan bhagwat | madhav seva vishram sadan | cm dhami |
मोहन भागवत ने किया माधव सेवा विश्राम सदन का उद्घाटन, जानिए क्या बोले
Chamoli Incident
Chamoli: नंदकेशरी में स्कूटी सवारों के ऊपर चट्टान से गिरे बोल्डर, एक युवक की हुई मौत