Hathras Accident : यूपी के हाथरस में हुई घटना ने सभी का दिल दहला दिया। हाथरस में सत्संग के दौरान पंडाल में हुई भगदड़ से 120 लोगों की मौतें हो गईं। वहीं, 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह सत्संग हाथरस के सिकंदराराऊ में भोलेबाबा का था। घायलों को इलाज के लिए आसपास के जिलों में भेजा गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के एटा में मेडिकल कॉलेज में लाशों के ढेर को देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
#WATCH हाथरस भगदड़ | वीडियो उस स्थान से है जहां आज भगदड़ की घटना में कई लोगों की जान चली गई। pic.twitter.com/WBU1YZCldY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2024
सिपाही क्यीआरटी अवागढ़ में तैनात था। उसे मेडिकल कॉलेज आपात ड्यूटी पर बुलाया गया था। इतनी लाशें देखकर वह बर्दाश्त न कर सका और उसे हार्ट अटैक आ गया। सिपाही मूल रूप से अलीगढ़ जिले के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर का रहने वाला था।
सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। इसके बाद सबसे पहले घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां एक के बाद 100 से अधिक लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।
हाथरस में बड़ा हादसा, 90 लोगों की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख