श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Haryana Election 2024: आप की पहली लिस्ट जारी, जानें प्रमुख सीटों पर कौन हैं प्रत्याशी

haryana election 2024 | arvind kejriwal | aap first list for haryana |

AAP List for Haryana Chunav: कांग्रेस के साथ गठबंधन से पहले आम आदमी पार्टी ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें लिस्ट 20 उम्मीदवारों की है। पार्टी ने राज्य की कुछ प्रमुख सीटों जैसे भिवानी, रोहतक, बहादुरगढ़ और बल्लभगढ़ के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है।

आप ने नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, कलायत से अनुराग ढांढा, पुंडरी से नरेंद्र शर्मा, घरौंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला, समालखा से बिट्टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी, डबवाली से कुलदीप गदराना, रानिया सीट से हैप्पी रैना, भिवानी से इंदु शर्मा, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, महेंद्रगढ़ से मनीष यादव, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंदर फौजदार को मैदान में उतारा गया है।

इससे पहले आप हरियाणा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा था कि अगर सोमवार शाम तक कांग्रेस से कोई डील नहीं हुई तो पार्टी 90 उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर देगी। वहीं, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी कहा है कि पार्टी ने हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली

संजय सिंह ने कहा, “संदीप पाठक इस मुद्दे पर पहले ही बयान दे चुके हैं और सुशील गुप्ता ने भी रुख स्पष्ट किया है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमने सभी सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जैसे ही उन्हें पार्टी या राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से अनुमति मिलेगी, वे सूची की घोषणा करेंगे और चुनावों को आगे बढ़ाएंगे।”

संजय सिंह ने कहा कि आप एक राष्ट्रीय पार्टी है और हरियाणा में हमारा एक मजबूत संगठन है। हमारे नेता संदीप पाठक और सुशील गुप्ता पहले ही बयान दे चुके हैं कि  जैसे ही उन्हें पार्टी और केजरीवाल जी से निर्देश मिलेंगे, हम जो कुछ भी उन्होंने संदीप पाठक और सुशील गुप्ता से कहा है, उसके साथ आगे बढ़ेंगे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए