श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केजरीवाल ने हनुमान जी से लिया आशीर्वाद, दिल्ली में आज मेगा रोड शो

Hanuman Temple | Arvind Kejriwal | AAP Party | BJP |

दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केदरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी। केजरीवाल शनिवार को कनॉट प्लेस पहुंचे और वहां स्थित हनुमान मंदिर गए। उन्होंने मंदिर में हनुमान जी से आशीर्वाद लिया। केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रहे। हनुमान मंदिर से अरविंद केजरीवाल सीधे आम आदमी पार्टी कार्यालय जाएंगे और वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। बाद में, शाम को वे दक्षिणी दिल्ली में एक रोड शो में भी शामिल होंगे।

बता दें कि केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत मिली है। उन्हें 2 जून को अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करना होगा। अंतरिम जमानत मिलने के बाद अब दिल्ली के सीएम चुनाव प्रचार में भाग ले सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में काम नहीं कर सकेंगे।

केजरीवाल ने शुक्रवार को जेल से अपने आवास पर आने के बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने जेल से जल्द ही वापस आने का वादा किया था। आज मैं आपके सामने हूं। मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। देश भर में करोड़ों लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की। मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनकी वजह से मैं यहां आपके साथ खड़ा हूं।

केजरीवाल ने कहा कि मेरा आप सभी से बस एक अनुरोध है कि हमें मिलकर देश को तानाशाही से बचाना होगा। मैं अपने पास मौजूद हर चीज से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं और विरोध कर रहा हूं, लेकिन 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ लड़ने के लिए मेरा साथ देना होगा।

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि केजरीवाल को मिली जमानत लोकतंत्र की जीत है। हनुमान जी की जय। यह लाखों लोगों की प्रार्थनाओं और आशीर्वाद का परिणाम है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। यह लोकसभा चुनाव को नजर में रखते हुए बहुत मददगार होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केजरीवाल को चुनाव के समय गिरफ्तार किया गया था और अब कोर्ट ने यह राहत दी है। उम्मीद है कि सरकार भविष्य में ऐसी गलती को दोबारा नहीं दोहराएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा