श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की पत्नी गिरफ्तार

Haldwani Violence | Uttarakhand Police |

सरकारी जमीन हड़पने, मरे हुए व्यक्ति के नाम से शपथ पत्र देने और न्यायालय में मरे हुए व्यक्ति के नाम से रिट डालने के मामले में हल्द्वानी के बनफूल पुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की पत्नी को हल्द्वानी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीरा ने बताया कि नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आईपीसी 417 और 120 बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद साफिया मलिक को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, रामनगर कोतवाल सहित 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंक दिया था। अब्दुल मलिक और उसके पुत्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य मामले में साफिया मलिक फरार चल रही थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त