श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गुरुकुल कांगड़ी की पहली महिला कुलपति बनीं प्रोफेसर हेमलता, साउथ की हैं रहने वाली

gurukul kangri university | hemlata first female vice chancellor |

Gurukul Kangri University: प्रोफेसर हेमलता के. को गुरुकुल कांगड़ी (सम विश्वविद्यालय) की कुलपति बनाया गया है। कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. डीएस मलिक ने प्रोफेसर हेमलता के. को कुलपति का पदभार ग्रहण कराया। उन्होंने बताया कि प्रो. हेमलता की नियुक्ति यूजीसी के मानकों के अनुरूप वरिष्ठता क्रम में हुई है। जब तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति नही होती, तब तक कुलपति पद के सभी दायित्वों का निर्वहन प्रो. हेमलता कुलपति के रूप में करेंगी।

कुलसचिव प्रो. डीएस मलिक ने बताया कि स्वामी श्रद्धानंद की तपस्थली गुरुकुल कांगड़ी (सम विश्वविद्यालय) में पहली बार एक महिला को कुलपति का कार्यभार दिया गया है। मूल रूप से दक्षिण भारत के मदुरई की रहने वाली प्रो. हेमलता के. ने मदुरई में यूजी चेन्नई में पीजी करने के बाद साल 1997 में गुरुकुल कांगड़ी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी। वह कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून में अंग्रेजी की प्रोफेसर के तौर पर कई दशकों से कार्यरत हैं।

आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. विवेक कुमार ने कहा कि कुलपति प्रो. हेमलता भारत सरकार के नियमों व आर्य समाज के सिद्धांतों के अनुरूप गुरुकुल कांगड़ी की तमाम व्यवस्थाओं को अनवरत जारी रखेंगी। उन्होंने बताया कि साल 1983 में यहां आ गई थीं, तभी से उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं। वहीं, सम विश्वविद्यालय के वित्ताधिकारी प्रो. देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सम विश्वविद्यालय में महिला कुलपति बनने से एक सकारात्मक सोच पल्लवित हो रही है। आज सम विश्वविद्यालय में महिला उत्थान के लिए प्रो. हेमलता के. प्रथम महिला कुलपति बनने से आर्य समाज द्वारा स्थापित गुरुकुल कांगड़ी (सम विश्वविद्यालय) को एक नया आयाम मिला है।

प्रो. हेमलता को कुलपति बनने पर दी बधाई

शिक्षक कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रो. प्रभात कुमार और शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने प्रो. हेमलता के. को कुलपति बनने पर बधाई दी। कहा कि आर्य समाज के इतिहास में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए स्वामी दयानंद सरस्वती ने जगह-जगह पर आर्य समाज की पाठशाला और शिक्षण संस्थान को खोला था। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग के मुख्य अधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ ने कहा कि आज प्रो. हेमलता के. के कुलपति बनने से महिला जगत में एक नया इतिहास रचा जा रहा है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ गुरुकुल कांगड़ी परिसर में एक नई उर्जा का संचार होगा।

गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना

गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय की स्थापना 1902 में स्वामी श्रद्धानंद ने कांगड़ी गांव में की थी। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को 1962 में भारत सरकार द्वारा डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था। अभी तक सम विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर पुरुष ही आसीन हुए हैं। प्रो. हेमलता के. को महिला कुलपति बनाने का प्रथम अवसर मिला है, जो इतिहास के पन्नों में अंकित होगा।

प्रो. हेमलता के पति और बेटे

प्रो. हेमलता के. ने साल 1997 में गुरुकुल कांगड़ी (सम विश्वविद्यालय) हरिद्वार के अंग्रेजी विभाग के प्रो. नारायण शर्मा के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि हासिल की थी और 15 सालों से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। प्रो. हेमलता की पारिवारिक स्थिति शिक्षा जगत से जुडी हुई है। उनके पति शिव कुमार भारत सरकार में वैज्ञानिक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। हेमलता का बड़ा बेटा वैज्ञानिक और दूसरा बेटा अभियंता के पद पर कार्यरत है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा