श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल्स में एनडीए को बंपर बढ़त, फिर से बनेगी…

लोकसभा चुनाव 2024 के सातों चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही लोगों को नजरें परिणाम पर है। आज शाम को कई न्यूज एजेंसियों व सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल बताए हैं।
Exit Poll Result 2024

Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातों चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही लोगों को नजरें परिणाम पर है। 543 में से 542 सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। वहीं गुजरात की सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। लोगों का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2024 का मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। आज शाम को कई न्यूज एजेंसियां व सर्वे एजेंसी के सर्वे में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। सर्वे एजेंसी के मुताबिक नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

क्या कहते हैं एजेंसियों के आंकड़े

लोकसभा चुनाव का नतीजा 4 जून को आएगा। नतीजे आने से पहले 1 जून की शाम को ही अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए गए। सर्वे एजेंसी रिपब्लिक मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार Lok Sabha Election 2024 में एनडीए को 353-368 सीटें मिल रही है, वहीं इंडिया ब्लॉक को 118-133 सीटें, वहीं अन्य को 43-48 सीटें मिल रही है।

रिपब्लिक पीमारक्यू के अनुसार एनडीए को 359 सीट, कांग्रेस ब्लॉक को 154 व अन्य को 30 सीटें मिल रही है। वहीं अगर बात की जाए इंडिया न्यूज डी डायननिक्स की को एनडीए को 371, कांग्रेस ब्लॉक को 125 व अन्य को 47 सीटें मिल रही है।

जन की बात के सर्वे के अनुसार इस बार फिर केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार बन रही है। जन की बात ने एनडीए गठबंधन को 362-392, इंडिया ब्लॉक को 141-161 व अन्य को 10-20 सीटें दी हैं। वहीं अगर बात करें न्यूज नेशन के सर्वे की तो न्यूज नेशन ने एनडीए गठबंधन को 342-378 सीट, कांग्रेस ब्लॉक को 153-159 व अन्य को 21-23 सीटें दी हैं।

तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी?(Exit Poll Result 2024)

कुल मिलाकर अगर एजेंसियों की सर्वे की बात करे तो ऐसा लग रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम भाजपा गठबंधन के पक्ष में आने वाला है। एजेंसियों के सर्वें कांग्रेस ब्लॉक को फिर से बड़ा झटका देते नजर आ रहे हैं। अगर इन एजेंसियों के सर्वे सटीक हुए तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं
Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत