श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election 2024: 88 सीटों पर वोटिंग शुरू, दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Lok Sabha Election 2024 | Election 2024 | BJP | Congress

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर आज यानी शुक्रवार को मतदान होने जा रहा है। इस चरण में भी कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान में हैं। 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान अधिक मात्रा में हो, इसके लिए भी वोटरों को कई कार्यक्रमों के तहत जागरूक भी किया जा चुका है।

इन राज्यों में होगा मतदान
दूसरे चरण में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में 8-8, एमपी में 6, असम-बिहार में 5-5, छत्तीसगढ़ व बंगाल में 3-3 व मणिपुर, त्रिपुरा व जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
दूसरे चरण में राहुल गांधी, हेमा मालिनी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व राजीव चंद्रशेखर, अरुण गोविल, भूपेश बघेल, शशि थरूर जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध
लगभग 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 18वीं लोकसभा के पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आयोग ने चुनावों के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए कई कदम उठाए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित करने के लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रूप से केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा