श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में लोग

Earthquake in Uttarakhand | Earthquake |

Earthquake in Uttarakhand : उत्तराखंड में आज बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने से लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अधिक न होने से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों में दहशत है। जैसे ही लोगों को भूकंप के झटके महसूस सभी घर से बाहर आ गए।

बता दें, बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके जैसे ही लोगों को महसूस हुए लोग घबरा गए। क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शनिवार को दोपहर में करीब 12.15 बजे भूकंप आया। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है।

उत्तराखंड में 29 अगस्त 2023 को उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जनपद में मनेरी क्षेत्र में भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई थी। इस भूकंप से कोई जनहानि नहीं हुई थी। भूकंप से कई स्थानों पर दरारें आने से लोगों में दहशत फैल गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी. नीचे था। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

उत्तराखंड में साल 2023 में कई बार भूकंप आए। 7 अप्रैल को उत्तरकाशी में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 3.0 थी। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय के पास माण्डो गांव के पास जंगलों को बताया गया था। बता दें, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिलों में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। उत्तरकाशी के लोगों ने एक साल में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए है। चमोली, देहरादून, मसूरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और रुड़की में 21 मार्च को भूकंप आया था। इससे लोगों में दहशत फैल गई थी। लोग घरों से बाहर आ गए थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश