श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

राष्ट्रपति भवन में दो हॉलों का नाम बदला, प्रियंका गांधी ने NDA पर बोला हमला

rashtrapati bhavan | durbar hall name changed | ashok hall name changed | priyanka gandhi comments |

Rashtrapati Bhavan : राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का गुरुवार को नाम बदल दिया गया। इन दोनों का नाम बदलकर ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ कर दिया गया है। इन दोनों हॉल में विभिन्न प्रकार के औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। इन दोनों के नाम बदलने की जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय के एक बयान में दी गई।

बता दें, राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति कार्यालय और राष्ट्रपति निवास तीनों ही राष्ट्र के प्रतीक हैं। राष्ट्रपति सचिवालय के बयान में कहा गया कि इन्हें जनता के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दो प्रतिष्ठित हॉल ‘दरबार हॉल’ का नाम बदलकर ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर ‘अशोक मंडप’ किया है।

भारतीय शासकों और अंग्रेजों की अदालतों से है ‘दरबार’ का संबंध

बयान में कहा गया कि “दरबार हॉल राष्ट्रीय पुरस्कारों की प्रस्तुति जैसे महत्वपूर्ण समारोहों का स्थल है। दरबार शब्द का तात्पर्य भारतीय शासकों और अंग्रेजों की अदालतों व सभाओं से है। भारत के गणतंत्र बनने के बाद इसकी प्रासंगिकता खत्म हो गई है। गणतंत्र मंडप की अवधारणा प्राचीन काल से भारतीय समाज में गहराई से निहित है, जिस वजह से आयोजन स्थल का नाम बदलकर गणतंत्र मंडप किया गया है।”

आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा की तारीख घोषित, 60244 पदों पर सीधी भर्ती

अशोक का तात्पर्य ‘एकता और शांति’

अशोक हॉल के बारे में कहा गया, ‘अशोक शब्द का अर्थ एक ऐसे व्यक्ति से है, जो सभी प्रकार के दुखों से मुक्त है। इसके अलावा अशोक का तात्पर्य एकता और शांति-पूर्ण सह-अस्तित्व के प्रतीक सम्राट अशोक से है। सारनाथ अशोक की राजधानी थी। यह शब्द अशोक वृक्ष को भी संदर्भित करता है, जिसका भारतीय धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ कला और संस्कृति में भी गहरा महत्व है। अशोक हॉल का नाम बदलकर अशोक मंडप करने से भाषा में एकरूपता आती है और अशोक शब्द प्रमुख मूल्यों को बरकरार रखते हुए अंग्रेजीकरण की छाप को भी दूर करता है।’

नाम बदलने पर प्रियंका गांधी ने NDA सरकार को घेरा

वहीं, राष्ट्रपति भवन के दोनों हॉल के नाम बदले जाने पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की NDA सरकार पर हमला बोला और उन्होंने कहा कि दरबार की कोई अवधारणा नहीं है, लेकिन ‘शहंशाह’ की अवधारणा है। कांग्रेस महासचिव ने इसके बहाने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

इन देशों में बसने के लिए अपनी नागरिकता छोड़ रहे भारतीय, रिपोर्ट कर देगी हैरान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा