श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दीपावली पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति, जानिए किस दिन मनाई जाएगी

diwali festival confusion | diwali celebration date |

Diwali Festival: इस बार दीपावली पर्व की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग 31 अक्टूबर तो कुछ 1 नवंबर को दीपावली पर्व होने की बात कह रहे हैं। इस संशय की स्थिति को पुरोहित महासभा के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य आचार्य रजनीश शास्त्री ने दूर किया।

पुरोहित महासभा के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य आचार्य रजनीश शास्त्री ने बताया कि सनातन धर्म में दीपावली का पर्व पूरे संसार में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष दीपावली को लेकर भ्रम की वजह यह है कि कार्तिक अमावस्या दो दिन पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि इस बार 31 अक्टूबर को अमावस्या तिथि दिन में साढ़े तीन बजे के बाद शुरू हो रही है और एक नवंबर को शाम छह बजे के बाद समाप्त हो रही है। शास्त्री जी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार, अगर अमावस्या तिथि दो दिन रहती है और प्रदोष काल में अगर अगले दिन व्याप्त है तो उसी दिन दीपावली मनाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : मस्जिद विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने धामी सरकार पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा

पुरोहित महासभा के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य आचार्य रजनीश शास्त्री ने कहा कि दूसरे दिन अमावस्या भले ही प्रदोष में न हो, लेकिन अमावस्या साढ़े तीन प्रहर से अधिक है तो दूसरे दिन ही लक्ष्मी पूजन सही है। इसलिए दीपावली दूसरे दिन ही शास्त्र सम्मत है। साथ ही एक नवंबर को स्वाति नक्षत्र और उदया तिथि होने पर दीपावली और महालक्ष्मी पूजन एक नवंबर को ही उचित होगा।

यह भी पढ़ें : मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन में खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, तलब की रिपोर्ट


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

mussoorie labor union | cm pushkar singh dhami |
गोल्फ कार्ट के संचालन का मजदूर संघ ने किया विरोध, मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं
diwali festival confusion | diwali celebration date |
दीपावली पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति, जानिए किस दिन मनाई जाएगी
upcl md service extension issue | cm pushkar singh dhami |
यूपीसीएल एमडी के सेवा विस्तार पर रार, कांग्रेस और बीजेपी की एक राय
swami avimukteshwarananda | uttarakhand mosque controversy
मस्जिद विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने धामी सरकार पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा
uttarakhand student union election | cm pushkar singh dhami |
छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने को लेकर छात्रों ने किया हंगामा, छत पर चढ़े; आंदोलन की धमकी दी
uttarkashi mosque controversy | uttarkashi stone pelting |
उत्तरकाशी में स्थिति सामान्य, कल से खुलेंगे बाजार; 4 नवंबर को होगी महापंचायत