श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

डिब्रूगढ़ टू कन्याकुमारी… ये भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन

Kanniyakumari Vivek Super Fast Express भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन 4 दिन बाद 9 राज्यों से गुजरते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचती है।
Kanniyakumari Vivek Super Fast Express: भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन

Vivek Express Route: भारत में अधिकांश लोग ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह सस्ता होता है। हमें एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने में आमतौर पर कुछ ही घंटे लगते हैं, लेकिन क्या आप ट्रेन में लगातार 4 दिन तक बैठे रह सकते हैं? हम ये सवाल इसलिए पूछ रहे हैं, क्योंकि आज हम आपको भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं…

Vivek Express: सबसे लंबी रेल यात्रा करवाने वाली ट्रेन

हम बात कर रहे हैं विवेक एक्सप्रेस की… इस ट्रेन में अगर आप एक बार बैठ गए तो 4 दिन बाद ही अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे। इस ट्रेन के सफर की शुरुआत असम के डिब्रूगढ़ से होती है और चार दिन बाद यह ट्रेन तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचती है। इस ट्रेन को लोग देश की सबसे लंबी रेल यात्रा करवाने वाली ट्रेन के नाम से भी जानते हैं।

जॉब छोड़कर शुरू करें इस पेड़ की खेती, हो जाएंगे मालामाल

Vivek Express 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करती है पूरा

विवेक एक्सप्रेस 4 दिन में करीब 4000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर पूरा करती है। डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस की घोषणा रेल बजट 2011-12 में हुई थी। स्वामी विवेकानंद के 150वें जन्मदिवस पर इस ट्रेन की शुरुआत हुई थी। ये ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक जाती है। इस दौरान ये ट्रेन 9 राज्यों का सफर करती है।

नौकरी छोड़ शुरू की खेती, आज हैं करोड़ों के मालिक, कौन है यह शख्स?

इन राज्यों के बीच चलती है विवेक एक्सप्रेस ट्रेन

विवेक एक्सप्रेस ट्रेन असम, नगालैंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु के बीच चलती है। यह ट्रेन हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही चलती है। डिब्रूगढ़ से शाम 7.25 पर चलकर यह ट्रेन 75 घंटे तक पटरी पर दौड़ते हुए चौथे दिन 22.00 बजे कन्याकुमारी पहुंचती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा