श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अरविंद केजरीवाल कोर्ट में हुए पेश, जानिए कब तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

arvind kejriwal | delhi liquor policy case | aap |

Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। दिल्ली शराब घोटाले में वे ऐसे फंसे हैं कि उनको एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है। कोर्ट ने केजरीवाल के साथ ही विनोद चौहान को भी न्यायिक हिरासत में भेजा है। केजरीवाल और विनोद चौहान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।

बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई से जुड़े भ्रष्टाचार के केस में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। केजरीवाल के वकील ने कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और जस्टिस तुषार राव की बेंच के समक्ष यह जमानत याचिका लगाते हुए इस पर त्वरित सुनवाई की मांग की थी। अदालत अब शुक्रवार को सीएम की याचिका पर सुनवाई करेगी।

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला जवान का तबादला, जानें पूरा मामला

अदालत में मौजूद सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील रजद भारद्वाज ने कहा कि याचिकाकर्ता को अवैध तरीके से कस्टडी में रखा गया है। केजरीवाल के वकील ने गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई की मांग की तो जस्टिस मनमोहन ने कहा कि जजों को कागजात देखने दीजिए। अब अगले दिन इस पर सुनवाई करेंगे।

बता दें, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 26 जून को तिहाड़ जेल सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, उससे पहले ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

आलीशान जिंदगी जीते हैं ‘भोले बाबा’, कपड़े-चश्मा सब इंपोर्टेड, हाथरस कांड से जुड़े तार

क्या है शराब नीति मामला? 

दिल्ली में नवंबर 2021 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक नई शराब नीति लाई गई थी। इसका मकसद शहर में शराब बिक्री में सुधार करना था। हालांकि, इस नीति को कुछ लोगों ने सराहा, जबकि कुछ ने इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। जुलाई 2022 में दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को शराब नीति में उल्लंघनों की जानकारी दी थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे