श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

स्वाति मालीवाल मामले पर केजरीवाल की चुप्पी, कुछ भी बोलने से किया इनकार

Arvind Kejriwal Swati Maliwal: लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल मामले पर चुप्पी साध ली।
Arvind Kejriwal Swati Maliwal

Arvind Kejriwal Swati Maliwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल से स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। पत्रकार लगातार सवाल पूछते रहे, लेकिन केजरीवाल कुछ भी नहीं बोले। पत्रकारों के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि देश में और भी कई मुद्दे हैं।

संजय सिंह ने बीजेपी पर दागे कई सवाल

इसी बीच, संजय सिंह ने माइक संभाला। माइक संभालते हुए संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर उलटे सवाल खड़े कर दिए। संजय सिंह ने मणिपुर से लेकर कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के मामले में बीजेपी से जवाब मांगा। संजय सिंह ने कहा- आम आदमी पार्टी हमारा परिवार है। देश में जितने भी मुद्दे हैं, उस पर पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए। बीजेपी को जवाब देना चाहिए कि जब महिला पहलवान जंतर-मंतर पर गई थी तो उनके साथ बदसलूकी क्यों की गई। संजय सिंह ने कहा कि इस मामले में राजनीतिक खेल ना खेला जाए।

संजय ने किसी भी पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में क्या हुआ, इसका जवाब बीजेपी की सरकार को देना चाहिए। आपको बता दें, इससे पहले दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान संजय सिंह ने इस मामले पर बयान दिया था।

‘स्वाती मालीवाल के साथ हुई घटना निंदनीय है’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में AAP ने यह स्वीकार किया है कि उनके साथ बदसलूकी की गई है। संजय सिंह ने कहा कि बहुत ही निंदनीय घटना घटी है। इस पूरी घटना का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वाति मालीवाल ने देश और समाज के हित में कई काम किए हैं। वह पार्टी की सीनियर और पुरानी लीडर्स में से एक हैं। हम सब उनके साथ हैं।

इससे पहले, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है।

स्वाति ने नहीं दर्ज कराया मुकदमा

स्वाति मालीवाल ने पीसीआर कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन इसके बाद उन्होंने थाने जाकर मुकदमा दर्ज नहीं कराया। हालांकि, स्वाति से कई बार संपर्क कर शिकायत देने का अनुरोध किया गया। शिकायत न देने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी या नहीं, इस पर विचार किया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त का बयान

चुनावी माहौल के बीच स्वाति मालीवाल की इस खबर ने सियासी गलियारों में सनसनी मचा दी है। विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर स्वाति मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचीं। आवास पर पहुंच कर उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलना चाहती हैं, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस बात पर सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई।

9.31 बजे की थी शिकायत

स्वाति ने 9:31 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। इस कॉल को कमांड रूम से 9:34 बजे पर उत्तरी जिला पुलिस के कंट्रोल रूम में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद 9.39 बजे पर कॉल की डीडी एंट्री हुई। कुछ समय बाद कंट्रोल रूम से दूसरी कॉल आती है, जिसमें कहा जाता है कि मुख्यमंत्री के कहने पर उनके निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है। सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम तुरंत आवास के बाहर पहुंच गई। स्वाति को कॉल कर बाहर आने को कहा गया, जिसके बाद वह रोते हुए बाहर निकलीं।

ऑटो में गई शिकायत करने

पुलिसकर्मियों के कहने पर स्वाति एक ऑटो में बैठकर शिकायत देने सिविल लाइंस थाने पहुंच गईं। उन्होंने ड्यूटी थानाध्यक्ष राजीव कुमार का नंबर लेकर उन्हें आपबीती बताई। थानाध्यक्ष पांच मिनट में थाने पहुंच गए। इस बीच स्वाति के पास लगातार कॉल आ रहे थे। उन्होंने थानाध्यक्ष को बताया कि उनके पास कई मीडिया पर्सन के कॉल आ रहे हैं और उनसे बात करने के बाद वह कुछ देर में शिकायत देने आएंगी। ये कहकर वो बाहर चली गईं, लेकिन वह थाने नहीं आईं।

इस घटना पर बीजेपी नेता अरविंदर सिंह लवली का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो ये शर्मनाक और निंदनीय है।

अरविंदर सिंह लवली ने साधा निशाना

बीजेपी नेता अरविंदर सिंह लवली का कहना है, ”अगर ये घटना हुई है और स्वाति मालीवाल के साथ ऐसा व्यवहार हुआ है तो ये निंदनीय और शर्मनाक है। इससे भी ज्यादा शर्मनाक ये है कि ये पहली बार नहीं है… जो लोगों को 10 गारंटी दे रहे हैं, उनके खुद के घर में लोग सुरक्षित नहीं हैं”

भाजपा कर रही जांच की मांग

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने पहले आवास पर बुलाकर अपनी सरकार के मुख्य सचिव को पिटवाया और अब अपनी पार्टी की महिला सांसद के साथ हिंसा करवाई। वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। इससे पूरा सच समने आएगा।

दिल्ली पुलिस ले मामले का संज्ञान

पश्चिमी दिल्ली प्रत्याशी और प्रदेश भाजपा महामंत्री कमलजीत सेहरावत ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दिल्ली पुलिस को इस मामले का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया तो महिलाओं का विश्वास कानून से उठ जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह पार्टी महिलाओं की सुरक्षा की क्या गारंटी देगी। सीएम निवास से स्वाती को घबरा कर पैदल निकलते देखना काफी शर्मनाक है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा