श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांग्रेस नेता आलमगीर गिरफ्तार, छापेमारी में ED को मिले थे इतने करोड़ रुपये

Alamgir Alam Arrested | Congress | BJP | ED Raid |

Alamgir Alam Arrested: झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान आलम के सचिव के नौकर के घर से ईडी को 37 करोड़ से भी ज्यादा कैश मिला था। इसके बाद बीते दिन मंगलवार को करीब 10 घंटे तक आलमगीर आलम से पूछताछ चली थी। वहीं, अब मामले में ,कार्रवाई करते हुए ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

6 मई को ई़डी ने मारी थी रेड

बता दें कि आलमगीर आलम से आज सुबह 11 बजे से पूछताछ की गई थी। गौरतलब है कि रविवार को ईडी ने उन्हें तलब किया था। वहीं, उन्हें 14 मई को रांची स्थित जोनल कार्यालय में एजेंसी के सामने पेश होना था। दरअसल, 6 मई को आलम से ईडी के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के अपार्टमेंट में छापेमारी की गई थी।

37 करोड़ कैश के साथ बरामद हुए आभूषण

इस दौरान ईडी को 37 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया था। साथ ही आलम और संजीव लाल को अरेस्ट भी किया था। वहीं, बीते दिन ईडी ने रांची में कई जगहों पर छापेमारी में कैश के साथ-साथ पैसे गिनने के लिए लाई गई मशीनें भी बरामद हुई है। इसके अलावा जहांगीर आलम के फ्लैट से कुछ ज्वेलरी भी बरामद की गई है।

कौन हैं आलमगीर आलम?

आलमगीर आलम कांग्रेस के नेता हैं। वो चार बार पाकुड़ विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। अभी राज्य सरकार में संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मंत्री हैं। इससे पहले आलम अक्टूबर 2006 से दिसंबर 2009 तक झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा