श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

’10 साल बाद भी कांग्रेस…’, NDA संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद बोले मोदी

NDA Parliamentary Party Meeting में Narendra Modi को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। राजनाथ सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद एनडीए को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला।
narendra modi nda parliamentary party meeting

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए के संसदीय दल (NDA Parliamentary Party Meeting) का नेता चुन लिया गया। राजनाथ सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी दलों ने समर्थन किया। इसके बाद एनडीए संसदीय दलों की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

ईवीएम को गाली देने वाले 4 जून की शाम चुप हो गए: MODI

मोदी ने कहा कि 4 जून के पहले इंडी गठबंधन के लोग लगातार ईवीएम को गाली दे रहे थे। ये लोग तय करके बैठे थे कि भारत के लोकतंत्र की प्रक्रिया के लोगों का विश्वास ही उठ जाए। मुझे तो लगा था कि ये लोग इस बार ईवीएम का अर्थी जुलूस निकालेंगे, लेकिन 4 जून को शाम आते-आते उनको ताले लग गए। ईवीएम ने उनको चुप करा दिया। यही लोकतंत्र की ताकत है।

10 साल बाद भी कांग्रेस 100 के आंकड़े को नहीं छू पाई: MODI

मोदी ने कहा कि 10 साल बाद भी कांग्रेस 100 के आंकड़े को नहीं छू पाई है। हम न हारे थे, न हारे हैं। हम जीत को पचाना जानते हैं। उन्होंने NDA का मतलब समझाते हुए कहा कि N का मतलब न्यू इंडिया, D का मतलब डेवलप इंडिया और A का मतलब एस्पिरेशनल इंडिया है।

कार्यकर्ताओं को मैं सिर झुकाकर नमन करता हूं: मोदी

एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है कि इतने बड़े समूह का मुझे यहां स्वागत करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि जिन साथियों को चुनाव में जीत मिली है, वे बधाई के पात्र हैं, लेकिन जिन लाखों कार्यकर्ताओं ने भयंकर गर्मी में दिन-रात परिश्रम किया है, मैं आज उन्हें सिर झुकाकर नमन करता हूं।

एनडीए भारत की आत्मा है: मोदी

मोदी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप सभी साथियों ने एनडीए के नेता के रूप में चुनकर एक नया दायित्व दिया है। मैं इसके लिए आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि एनडीए को जनता ने 22 राज्यों में सरकार बनाकर सेवा करने का मौका दिया है। हमारा गठबंधन सच्चे अर्थों में भारत की आत्मा है।

हम विकास का एक नया अध्याय लिखेंगे: मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए सत्ता हासिल करने या सरकार चलाने का कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है। यह नेशन फर्स्ट के प्रति समर्पित एक समूह है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देश को गुड गवर्नेंस दिया है। हम सबके केंद्र बिंदु में गरीब कल्याण और गुड गवर्नेंस सबसे ऊपर है। हम विकास, गुड गवर्नेंस, जनता-जनार्दन की भागीदारी का एक नया अध्याय लिखेंगे।

भारत में हुआ दुनिया का सबसे महंगा चुनाव, 1 वोट की कीमत हैरान कर देगी

केरल में पहली बार खुला हमारा खाता

मोदी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में एनडीए ने एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना जहां हाल ही में कांग्रेस की सरकार बनी है, वहां के लोगों ने एनडीए को गले लगा लिया। मैं तमिलनाडु को भी बधाई देना चाहता हूं। वहां एनडीए का वोट शेयर बढ़ा है। केरल में हमारा पहली बार खाता खुला है।

उत्तराखंड में अब खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा