श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

CAA : 14 को मिली भारतीय नागरिकता, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

CAA certificate | CAA | Citizenship Amendment Act |

CAA: नागरिक संशोधन अधिनियम (CAA) की अधिसूचना जारी होने के बाद आज यानी 15 मई को पहली बार 14 लोगों को सिटीजनशीप सर्टिफिकेट दिया गया है। वहीं,पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित गौर-मुस्लिम प्रवासियों को भारत की नागरिकता देने की प्रक्रिया चालू हो गई है।

CAA के तहत 14 लोगों को मिला नागरिकता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने एक पोर्टल के माध्यम से आवेदन संसाधित होने के बाद 14 लोगों को सर्टिफिकेट दिया है। इसके साथ ही आवेदकों को CAA से जुड़ी महत्त्वपूर्ण बातें बताई गई।

इन देशों के लोगों को मिलेगी नागरिकता

बता दें कि सरकार ने 11 मार्च 2024 को नागरिकता संशोधन अधिनियम अधिसूचित किया था, जिसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्ता से आए हिंदू, सिख, जैन, ईसाई, पारसी और बौद्ध धर्म के शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। इस कानून के मुताबिक, 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में आकर रह रहे लोगों को ही नागरिकता मिलेगी।

CAA के तहत ऐसे मिलेगी नागरिकता

CAA के तहत नागरिकता पाने के लिए आपको indiancitizenshiponline,nic.in की बेवसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा आप CAA-2019 एप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आपके पास 29 दस्तावेजों का होना बेहद जरुरी है। इनमें से 9 कागजातों से ये साबित होगा कि आप पाकिस्तान, बांग्लादेश , अफगानिस्ता के नागरिक हैं। वहीं, 20 दस्तावेज इस बात के सबूत होंगे कि आपने किस डेट को भारत में प्रवेश किया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा