श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Chardham Yatra : बारिश होने से रास्ते में फंसे श्रद्धालु, लगा लंबा जाम

Chardham Yatra 2024 | CM Dhami | Kedarnath Dham | Uttarakhand Government |

Chardham Yatra 2024 : चारधाम की यात्रा आज यानी 10 मई से शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। चारों धाम के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। अक्षय तृतीया का दिन होने के कारण आज यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए।

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, दोपहर में अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश होने लगी। इस बारिश के बीच में ही श्रद्धालु अपने पड़ावों से चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान भीड़ ज्यादा होने के कारण कई किमी. तक यात्री मार्ग में ही फंस गए।

एसएचओ संतोष कुंवर ने बताया कि बारिश होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी से आगे जाने से रोक दिया गया है। यमुनोत्री के सड़क मार्ग पर जगह-जगह लगे जाम के कारण यात्रा की व्यवस्थाओं की पहले दिन ही पोल खुल गई। जानकीचट्टी, यमुनोत्री पैदल मार्ग, रानाचट्टी, हनुमानचट्टी, फूलचट्टी और कृष्णाचट्टी तक जाम लग गया है।

सुबह 7 बजे खुले केदारनाथ धाम के कपाट

इससे पहले, सुबह 7 बजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के बीच भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पत्नी गीता के साथ बाबा केदार के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सभी लोगों की यात्रा मंगलमय हो।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के भी कपाट खोले गए

भगवान श्री केदारनाथ धाम के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के भी कपाट खोल दिए गए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 10 बजकर 29 मिनट पर खोले गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सीएम धामी ने दी श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर कहा कि मां यमुना से मैं सभी तीर्थ यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं। हमारी सरकार सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए संकल्पित है। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग और निर्देशों का पालन करें।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा