श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून को खुलेगी, कई प्रजाति के दिखेंगे फूल

chamoli flowers valley | uttarakhand flowers valley | uttarakhand government |

Chamoli Flowers Valley : चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी में कई प्रजाति के फूल खिल गए हैं। एक जून को पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी खोल दी जाएगी। पर्यटक जब घाटी में पहुंचेंगे तो उन्हें अलग-अलग प्रजाति के खूबसूरत फूलों का दीदार होगा। इस समय फूलों की घाटी कई फूलों की प्रजाति से महक रही है। इन फूलों को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। अच्छी बर्फबारी होने से यहां अच्छे फूल खिलते हैं।

बता दें, फूलों की घाटी को एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। फूलों की घाटी का निरीक्षण कर लौटी टीम में शामिल वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि घाटी में इस समय छह से सात प्रजाति के फूल खिल चुके हैं। इसमें वन अज्वाइन, रतनजोत, बज्रदंती, काकोली, प्राडूला, एल्यूम हुमली सहित कई प्रजाति के फूल हैं। उन्होंने बताया कि इस साल घाटी में अच्छी बर्फबारी हुई है, जिससे यहां अच्छी फ्लावरिंग होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि जुलाई और अगस्त के बीच सबसे अधिक 500 प्रजाति के फूल खिलते हैं। उस समय काफी संख्या में पर्यटक भी विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पहुंचते हैं। वहीं, क्षेत्र के छायाकार चंद्रशेखर चौहान का कहना है कि घाटी में जिस तरह इस साल अच्छी बर्फबारी हुई है, उससे यहां अच्छे फूल खिलने की उम्मीद है। घाटी में पूरे सीजन रौनक बनी रहेगी।

उत्तराखंड के चमोली में स्थित फूलों की घाटी को 2005 में यूनेस्को स्वरा विश्व धरोहर घोषित किया गया था। यह घाटी 87.5 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। इतने बड़े विशाल क्षेत्र में फैली फूलों की घाटी की सुंदरता को देखने के लिए भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा