श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कैबिनेट बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल की हालत बिगड़ी, दून अस्पताल में भर्ती


Minister Subodh Uniyal: देहरादून में बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हो रही थी। इसी दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत बिगड़ गई और वे बैठक छोड़कर बाहर निकल आए। मंत्री के बाहर निकलते समय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनको रोक कर हालचाल पूछा। इस पर सुबोद उनियाल ने कहा कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मंत्री सुबोध उनियाल की कैबिनेट बैठक के दौरान हालत बिगड़ गई। इस कारण वे बैठक छोड़कर बाहर आ गए थे। स्वास्थ्य मंत्री के पीआरओ सुबोध उनियाल को लेकर दून अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। कुछ समय बाद हालत में सुधार होने पर सुबोध उनियाल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

डॉक्टरों के अनुसार, मंत्री सुबोध उनियाल को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मंत्री के अस्पताल पहुंचने की सूचना पर फिजिशियन और ह्रदय रोग के विशेषज्ञ इमरजेंसी में पहुंच गए।

यह भी पढ़ें : Kedarnath By-Election: दिल्ली में 24 अक्टूबर को होगी कांग्रेस की बैठक, उपचुनाव को लेकर होगी चर्चा

डॉक्टरों ने बताया कि उनकी ह्रदय और सांस संबंधी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट सामान्य आने पर उनको इमरजेंसी से छुट्टी दे दी गई। उनके गले में हल्का वाइन संक्रमण पाया गया है, लेकिन अब मंत्री जी की हालत बेहतर है।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ उपचुनाव: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm dhami uttarakhand news
सड़क मरम्मत के कामों में लापरवाही, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
Dhanteras 2024
Dhanteras 2024: धनतेरस पर ऐसे करें पूजा, पैसों से भर जाएगा घर
Gautam Gambhir On Rishabh Pant
IND vs NZ: ऋषभ पंत पूरी तरह फिट, गौतम गंभीर ने दिया बड़ा अपडेट
Kalagarh Tiger Reserve | cm pushkar singh dhami |
कालागढ़ टाइगर रिजर्व में टस्कर हाथी के हमले में फॉरेस्ट गार्ड घायल
Death Of Several Cows
रुड़की की एक गौशाला में 19 गायों की मौत, जांच की मांग
cabinet minister subodh uniyal
कैबिनेट बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल की हालत बिगड़ी, दून अस्पताल में भर्ती