श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Ayodhya Gangrape Case: गैंगरेप के आरोपी सपा नेता की बेकरी पर चला बुलडोजर

samajwadi party leader moid khan | action on accused sp leader | ayodhya gangrape case |

Ayodhya Gangrape Case : अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप मामला इस समय गरमाया हुआ है। इस मामले को लेकर भाजपा सपा पर लगातार निशाना साध रही है। गैंगरेप के आरोपी के खिलाफ योगी सरकार ने शनिवार को बुलडोजर की कार्रवाई की। योगी सरकार के निर्देश के बाद आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर लाया गया। यहां पहले छापेमारी की गई। इसके बाद बेकरी के अंदर बनाए गए सामान को सैंपलिंग के लिए भेजा गया और फिर बेकरी पर फिर बुलडोजर चला दिया गया। साथ ही बेकरी का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को ही राजस्व विभाग ने आरोपी की संपत्ति की पैमाइश की थी।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात आरोपियों ने पीड़ित परिवार को सुलह करने की धमकी भी दी थी। उनके खिलाफ थाना पूराकलंदर के पिपरी भरतकुंड निवासी रामसेवकदास ने केस दर्ज कराया है। फिलहाल पीड़िता अभी अस्पताल में भर्ती है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की एक मासूम के साथ पहले तो दुष्कर्म किया गया और फिर उसका वीडियो बनाया गया। जब दरिंदों का मन इससे भी नहीं भरा तो उन्होंने उस वीडियो को दिखाकर मासूम के साथ बार-बार रेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब वो मासूम दो महीने की गर्भवती हो गई।

उस मासूम के साथ हुई इस घिनौनी वारदात की गूंज यूपी के विधानसभा में भी गूंजी। इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को घेरा है, क्योंकि आरोपियों में से एक समाजवादी पार्टी का नेता है। सीएम योगी का कहना है कि दुष्कर्म का आरोपी समाजवादी पार्टी का है, जिसने पिछड़ी जाति की एक बच्ची के साथ कुकृत्य किया है, लेकिन सपा ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। सपा नेता मोईद खान इस घिनौनी वारदात में शामिल पाया गया, जो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है। उन्हीं के साथ उठता है, खाता है। उनकी ही टीम का सदस्य है, लेकिन सपा ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सीएम ने कहा कि बच्ची अति पिछड़ी जाति से है, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए