श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

BSF जवान ने रेत में सेंका पापड़, इस हाल में बॉर्डर पर डटे हैं जवान

bsf soldier | rajasthan bsf soldier | rajasthan |

Weather update : उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल रहा है। गर्मी कितनी पड़ रही है इस बात का अंदाज आप इसी से लगा सकते हैं कि रेत में पापड़ रखते हैं तो पापड़ भी सिक जाता है। राजस्थान के बीकानेर में बीएसएफ के जवानों ने रेत पर पापड़ सेंके हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देश के जवान ऐसी हालात में भी किसी तरह से देश सेवा में बॉर्डर पर डटे हुए हैं। देश के इन जवानों को सलाम।

कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। आलम ये है कि गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में राजस्थान से एक ऐसी फोटो सामने आई है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो राजस्थान के बीकानेर के खाजूवाला का है। ये इलाका पाकिस्तान सीमा से लगता है। बताया जा रहा है कि राज्य का सबसे गर्म शहर बीकानेर है। भीषण गर्मी में भी देश की रक्षा के लिए जवान रेतीले रेगिस्तान में डटे हैं।

मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हीट वेव का एक नया दौर आज से शुरू होगा। आने वाले अगले एक सप्ताह तक मौसम अपना रौद्र रूप दिखाएगा। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अजमेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर में 20 मई तक तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं।

बाड़मेर : 46.9 डिग्री सेल्सियस
फलोदी : 46.4 डिग्री सेल्सियस
पिलानी : 46.3 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर : 46.2 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर: 46.2 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर : 45.8 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर: 45.5 डिग्री सेल्सियस
चूरू : 45.5 डिग्री सेल्सियस
कोटा : 45.5 डिग्री सेल्सियस
जयपुर : 44.4 डिग्री सेल्सियस


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा