श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी गिरफ्तार, हुक्का पार्लर पर हुई थी रेड


Munawar Farooqui arrested: मुंबई पुलिस ने बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी पर कार्रवाई की है। मुनव्वर फारुकी न केवल बिग बॉस के विजेता है बल्कि वह एक स्टैंड अप कॉमेडियन भी हैं। पुलिस ने एक हुक्का पार्लर में छापेमारी कर फारूकी को अपनी हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को इस पार्लर में तंबाकू के इस्तेमाल की जानकारी मिली थी जिसके बाद वहां छापेमारी की गई। जो लोग हिरासत में लिए गए हैं उसमें मुनव्वर फारूकी का भी नाम है। छापेमारी में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि हुक्का के नाम पर यहां तंबाकू का इस्तेमाल होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मुंबई में इस हुक्का बार पर रेड की गई।

छापेमारी के दौरान जो चीजें मिली हैं उसकी जांच हुई है। इसके बाद संबंधित लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल हैं। यह मामला मुंबई के फोर्ट इलाके का है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि मुनव्वर फारुकी और बाकी 13 लोगों को हिरासत में लिया गया था लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें फिलहाल रहा कर दिया गया है। हालांकि इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया है कि इस इलाके में हुक्का पार्लर अवैध तौर पर चलाए जा रहा था। जब रेड की गई तो 4400 रुपये कैश मिले जबकि ₹13500 की कीमत के 9 हुक्का पॉट भी जब्त किए गए।

बता दें इस मामले में पुलिस ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है। इसी बीच मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एयरपोर्ट पर हैं। फोटो का कैप्शन है कि, काफी थक गया हूं लेकिन फिर भी ट्रेवल कर रहा हूं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा