श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

राम मंदिर का काम जल्द पूरा होगा, जानें राम दरबार की मूर्तियां किस पत्थर की होंगी


Ayodhya Ram Mandir : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने राम मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्यानगरी राममय हो गई थी। विभिन्न राज्यों के नेता और बॉलीवुड के कई कलाकार अयोध्या आए थे। अभी मंदिर का पूरा निर्माण नहीं हो पाया है। अब राम मंदिर के शेष निर्माण कार्य को बहुत जल्द पूरा कराया जाएगा। अगले महीने यानी जुलाई में मंदिर की पहली मंजिल का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां राम दरबार को स्थापित किया जाएगा। पहली मंजिल पर स्थापित होने वाले राम दरबार की मूर्तियां संगमरमर की होंगी।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने रविवार को राम मंदिर के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अगले महीने तक राम मंदिर का प्रथम तल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां राम दरबार की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राम दरबार की मूर्तियां संगमरमर से बनाई जाएंगी। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि साल 2025 तक भव्य राम मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

Read More: इन चीजों को करें घर से दूर, तो होगी धन की वर्षा

बता दें, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं। अब तक दो करोड़ लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, भगवान राम भी हर रोज नई डिजाइनर पोशाक पहन कर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही प्रभु रामलला के लिए रोजाना तौर पर नए कपड़े डिजाइन किए जाते हैं। ये पोशाक दिल्ली के कार्यशाला में तैयार की जाती हैं। साथ ही पोशाक रोजाना दिल्ली से अयोध्या भेजी जाती हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain in uttarakhand | bridge broken in almora | forest department vehicle stuck in river |
भारी बारिश से अल्मोड़ा में टूटा पुल, वन विभाग की गाड़ी नदी में फंसी  
hathras satsang stampede incident | hathras satsang incident | hathras incident main accused |
Hathras Satsang Stampede : कोर्ट ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान