श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केजरीवाल को एक और झटका, डॉक्टर से परामर्श की याचिका खारिज

Arvind Kejriwal | Delhi CM | Liquor Policy Case| AAP Party |

Arvind Kejriwal: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज हो गई है। केजरीवाल ने याचिका के जरिए मांग की थी कि उनको रोजाना वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए डॉक्टर से 15 मिनट बात करने दी जाए। जबकि इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता नारायण भी उनके साथ रहेंगी। कार्ट ने केजरीवाल की ये याचिका खारिज कर दी है।

कोर्ट में जज कावेरी बावेजा ने कहा कि जेल प्रशासन केजरीवाल के इलाज के लिए बंदोबस्त कराएगा। अगर किसी खास इलाज की जरूरत है इसके लिए AIIMS के स्पेशलिस्टों (Endocrinologist और Diabetologist) से सलाह ली जाएगी।

ये एक ही दिन में केजरीवाल के लिए दूसरा झटका है। इससे पहले आज उनकी अंतरिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई थी। इतना ही नहीं, कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर 75 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोक दिया था।

बता दें, केजरीवाल की डाइट और उनकी शुगर इस समय चर्चाओं के केंद्र में है। केजरीवाल का आरोप है कि उनको जेल प्रशासन द्वारा इंसुलिन नहीं दी जा रही है। आप पार्टी ने तो आरोप लगाया है कि भाजपा जेल में दिल्ली के सीएम को मारना चाहती है। इस पर जेल प्रशासन का कहना है कि केजरीवाल लगातार घर का बना खाना खा रहे हैं जिससे उनका शुगर लेवल बढ़ गया है।

जेल प्रशासन द्वारा बताया गया है कि केजरीवाल मीठी चीजों का सेवन कर रहे हैं। उनको केवल डॉक्टर द्वारा परामर्श की गई डाइट ही दी जाए। इस पर केजरीवाल की ओर से कहा गया कि वे डॉक्टर द्वारा बताई गई डाइट का ही पालन कर रहे हैं। केजरीवाल की तबीयत और खानपान का मामला इतना तूल पकड़ चुका है कि दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के नेतृत्व आप कार्यकर्ता तिहाड़ जेल के बाहर इंसुलिन के इंजेक्शन लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

केजरीवाल इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। उनको दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले में ईडी द्वारा हिरासत में लिया गया है। दिल्ली के सीएम को हिरासत में लिए हुए 1 महीना पूरा हो गया है। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा