श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अल्मोड़ा से देहरादून के लिए हेली सेवा शुरू करने का ट्रायल पूरा, किराया भी तय

Almora to Dehradun Heli Service | cm pushkar singh dhami |

Almora to Dehradun Heli Service: लोगों को अब अल्मोड़ा से देहरादून के लिए हेली सेवा की सुविधा जल्द मिलने वाली है। इसका सफल ट्रायल बुधवार को अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड पर किया गया। इस सेवा का वर्चुअली शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।

अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड पर एक बार फिर से हेली सेवा संचालित होगी। इसका शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। पिछले दिनों डीएम आलोक कुमार पांडेय ने हेलीपैड का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए थे कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अफसरों के साथ समन्वय कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि लैंडिंग ग्राउंड में जो भी कमियां हैं, उन्हें तत्काल दूर किया जाए।

डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि हेलीपैड के अप्रोच मार्ग को भी दुरुस्त किया जाए। जिस जगह भी भूस्खलन के कारण मलबा आया है। उसे हटाकर मार्ग को चाक चौबंद किया जाए। अधिकारियों ने बुधवार को हेलीपैड पर विमान की लैंडिग की, जो सफल रही। अधिकारियों के अनुसार, 11 सीटर डबल इंजन हेलीकॉप्टर सेवा देने की तैयारी चल रही है।

अधिकारियों के अनुसार, देहरादून से विमान सुबह 11 बजे अल्मोड़ा पहुंचेगा और अल्मोड़ा से दोपहर 12.05 बजे देहरादून के लिए रवाना होगा। राज्य के नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राम सिंह कठैत ने कहा कि टाटिक हेलीपैड पर 11 मीटर विमान की लैंडिंग सफल रही। उन्होंने कहा कि रविवार को हेली सेवा बंद रहेगी। अल्मोड़ा से देहरादून का किराया 4,989 रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़ें : Kotdwar: खाई में गिरी कार, कोऑपरेटिव सचिव सहित दो की मौके पर हुई मौत

पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से बुधवार को कैलाश दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई। नैनीसैनी एयरपोर्ट से हेली सेवा सुबह 8.30 शुरू होनी थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण दो घंटे देरी से यात्रा शुरू हुई। करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर ने गुंजी के लिए उड़ान भरी।

यह भी पढ़ें : 56 साल बाद पैतृक गांव कोलपुड़ी पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, बेटे ने दी मुखाग्नि


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल