श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

इस तारीख के बाद नहीं होगी शादी, बन रहा है ऐसा योग

Vivah Muhurat 2024 | Marriage | Shadi | Vivah

Vivah Muhurat 2024: हिंदू धर्म में शादियों को बड़ा ही पवित्र रिश्ता माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार शादी-विवाह हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। हिंदू धर्म के अनुसार यह भी मान्यता है कि यदि विवाह शुभ मुहूर्त में किया जाए तो उसमें सभी भगवान सम्मिलित होते हैं। वर्ष 2024 में इस बार मई और जून के महीनों में शादियों का एक भी मुहूर्त नहीं है। लगभग 23 साल बाद ऐसा हो रहा है कि मई-जून के महीनों में शादियां नहीं होंगी।

हिंदू धर्म में विवाह के पहले लड़के और लड़कियों की कुंडली मिलाई जाती है और विवाह का शुभ मुहूर्त निकाला जाता है। जब शुक्र उदयावस्था में नहीं होते हैं यानी शुक्र अस्त होते हैं तो उस समय विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि शुक्र के अस्त रहते यदि आप विवाह करते हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं। शुक्र के अस्त होने से इस बार वर्ष 2024 में मई और जून में शादियां नहीं होंगी। मेष राशि में शुक्र का अस्त 25 अप्रैल 2024 को सुबह 05 बजकर 19 मिनट पर हो रहा है और 29 जून तक अस्त रहेगा। ऐसा लगभग 23 सालों के बाद हो रहा है कि मई और जून में इस बार शहनाइयां नहीं गूंजेगी।

जुलाई 2024 में शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

  1. 9 जुलाई, दिन मंगलवार, विवाह मुहूर्त 02:28PM से 06:56 PM तक
  2. 11 जुलाई, दिन गुरुवार, विवाह मुहूर्त 01:04 PM से 05:32 AM तक
  3. 12 जुलाई, दिन शुक्रवार, विवाह मुहूर्त 05:15AM से 13 जुलाई को 05:32 AM तक
  4. 13 जुलाई, दिन शनिवार, विवाह मुहूर्त 05:32 AM से 03:05 PM तक
  5. 14 जुलाई, दिन रविवार, विवाह मुहूर्त 10:06 PM से 15 जुलाई को 05:33 AM तक
  6. 15 जुलाई, दिन सोमवार, विवाह मुहूर्त 05:33 AM से 16 जुलाई को 12:30 AM

चार महीने का रहेगा चातुर्मास
इस वर्ष 17 जुलाई 2024 से चातुर्मास प्रारंभ हो रहा है। चातुर्मास यानी की आषाढ़, सावन, भाद्रपद और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तक मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। ऐसी मान्यता है कि चातुर्मास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है क्योंकि इस समय देवता शयन करते रहते हैं। 12 नवंबर को चातुर्मास खत्म होगा, उस दिन से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।

जानें नवंबर में कब बजेगी शहनाई

  1. 12 नवंबर 2024, मंगलवार
  2. 13 नवंबर 2024, बुधवार
  3. 16 नवंबर 2024, शनिवार
  4. 17 नवंबर 2024, रविवार
  5. 18 नवंबर 2024, सोमवार
  6. 6. 22 नवंबर 2024, शुक्रवार
  7. 23 नवंबर 2024, शनिवार
  8. 25 नवंबर 2024, सोमवार
  9. 26 नवंबर 2024, मंगलवार
  10. 28 नवंबर 2024, गुरुवार
  11. 29 नवंबर 2024, शुक्रवार

दिसंबर के शुभ मुहूर्त

  1. 4 दिसंबर 2024, बुधवार
  2. 5 दिसंबर 2024, गुरुवार
  3. 9 दिसंबर 2024, सोमवार
  4. 10 दिसंबर 2024, मंगलवार
  5. 14 दिसंबर 2024, शनिवार
  6. 15 दिसंबर 2024, रविवार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए