श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लगी चोट, शूटिंग करते समय हुआ हादसा


Priyanka Chopra Injured :  बॉलीवुड से हॉलीवुड तक मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को चोट लगने की खबर आई है। यह चोट उनको एक फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी। चोट लगने की जानकारी खुद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। जी हां, प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर इस खबर को अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस चिंतित हैं और वह प्रियंका के जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

प्रियंका को कैसे लगी चोट?

देसी गर्ल के फैंस ये जानना चाहते हैं कि उन्हें ये चोट (Priyanka Chopra Injured) कब और कैसे लगी? अपनी स्टोरी में एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनके साथ ये हादसा कब और कैसे हुआ। स्टोरी साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘ओह मेरी जॉब में प्रोफेशनल खतरा…।’ उन्होंने आगे ये भी बताया कि उन्हें ये चोट फिल्म The Bluff की शूटिंग के दौरान लगी है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैंस उनकी इस चोट को लेकर काफी परेशान हैं। पीसी के प्रशंसक उनकी चोट जल्द से जल्द ठीक हो जाए, इसकी प्रर्थना भी कर रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में एक्ट्रेस बाल-बाल बच गईं। उनकी गर्दन पर ही चोट आई है। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती हैं।

यह भी पढ़ें-आलिया भट्ट ने पहली 18 हजार की ड्रेस, येलो स्ट्रैपी सैंडल ने बढ़ाई खूबसूरती

‘द बल्फ’ में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ‘द बल्फ’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री के किरदार की बात करें तो वो एक समुद्री डाकू का रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। हां, अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

hathras satsang stampede incident | hathras satsang incident | hathras incident main accused |
Hathras Satsang Stampede : कोर्ट ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद