श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

करीना को HC का नोटिस, प्रेग्नेंसी बुक में ‘बाइबल’ शब्द का किया इस्तेमाल

Actress kareena kapoor | Bollywood | MP High Court |

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने नोटिस भेजा है। एक्ट्रेस को यह नोटिस उनकी किताब ‘करीना कपूर प्रेग्नेंसी बाइबल’ के संबंध में भेजा गया है। जस्टिस जीएम आहलूवालिया की एकलपीठ ने करीना कपूर के अलावा अदिति शाह, भीम जियानी, अमेजान इंडिया, जगरनाट बुक्स और कई अन्य को भी नोटिस भेज जवाब मांगा है।

1 जुलाई को होगी मामले की सुनवाई

वहीं, मामले की अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी। दरअसल, सिविल लाइन निवासी क्रिस्टोफर एंथोनी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। इसमें उन्होंने कहा कि अभिनेत्री की किताब ‘करीना कपूर प्रेग्नेंसी बाइबल’ की वजह से ईसाई समाज की धार्मिक भावनाएं को ठेस पहुंची है। उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

लोगों की धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

इतना ही नहीं क्रिस्टोफर एंथोनी ने ये भी आरोप लगाया है कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने पॉपुलैरिटी हालिस करने के लिए ये किताब लिखी है। साथ ही उन्होंने पुस्तक के कवर पेज पर भी आपत्ति जताई है।बता दें कि अपनी दलीलों में क्रिस्टोफर एंथोनी ने कहा कि प्रेग्नेंसी की किताब को बाइबल से जोड़ने से ईसाई धर्म मानने वाले लोगों की भावना को ठेस पहुंची है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

wayanad landslide | mp rahul gandhi | priyanka gandhi wayanad visit |
Wayanad Landslide: राहुल गांधी और प्रियंका ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों का हाल जाना
Paris Olympics 2024
Paris Olympics Hockey: हॉकी में बेल्जियम ने भारत को 2-1 से हराया
shri krishna janmabhoomi dispute | allahabad high court | shahi idgah masjid |
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, HC का बड़ा फैसला
Kanwar Yatra 2024
धर्मनगरी में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर जाम की स्थिति
uttarakhand heavy rain | cm dhami inspection kedar ghati |
केदारघाटी में भारी बारिश से हुए नुकसान का सीएम धामी ने लिया जायजा
Six Cattle Died
पौड़ी में 10 घरों में घुसा पानी, मलबे में दबने से 6 मवेशियों की मौत