श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी आप, कांग्रेस और बीजेपी पर कसा तंज

delhi assembly election | arvind kejriwal |

Aam Aadmi Party: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ‘अति आत्मविश्वासी’ कांग्रेस के साथ जाने के बजाय अकेले उतरेगी। पार्टी के एक सदस्य ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी (आप) की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘‘दिल्ली में ‘आप’ अकेले लड़ेगी। हम अति आत्मविश्वासी कांग्रेस और अहंकारी भाजपा से अकेले मुकाबला करने में सक्षम हैं। कांग्रेस ने हरियाणा में गठबंधन सहयोगियों को हल्के में लिया और अपने अति आत्मविश्वास के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।”

उन्होंने आगे कहा, ‘‘पिछले 10 साल से दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं है, फिर भी ‘आप’ ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को तीन सीट की पेशकश की थी। इसके बावजूद उसे हरियाणा में सहयोगियों के साथ चलना जरूरी नहीं लगा।’’

कक्कड़ ने दावा किया कि कांग्रेस ने हरियाणा में गठबंधन बनाने के लिए ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के घटक दलों के सभी प्रयासों को विफल कर दिया और अपने सहयोगी के साथ चलना जरूरी नहीं समझा।
सीट बंटवारे को लेकर मतभेदों के कारण ‘आप’ और कांग्रेस में चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं हो पाया था।

ये भी पढ़ें- रतन टाटा को दिया जाए भारत रत्न, महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पारित

‘आप’ ने हरियाणा में जितनी भी सीट पर चुनाव लड़ा, उन सभी पर हार का सामना करना पड़ा, जबकि कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से काफी दूर रह गई। ऐसे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए लगातार तीसरी बार वापसी का रास्ता साफ हो गया।

‘आप’ और कांग्रेस ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था। लोकसभा चुनाव में आप हरियाणा में एक सीट पर मैदान में उतरी थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा जबकि कांग्रेस ने 10 में से पांच सीट जीतीं।

कक्कड़ ने जम्मू-कश्मीर में आप की एक सीट जीतने का श्रेय पार्टी की विकास-आधारित राजनीति को दिया। उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर जाएंगे।

हरियाणा: दो निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का किया फैसला

‘आप’ ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोला। उसके उम्मीदवार मेहराज मलिक ने डोडा निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को 4,538 से अधिक मतों के अंतर से हराया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ratan tata passes away | ratan tata guard of honor |
रतन टाटा के पार्थिव शरीर को लाया गया वर्ली के शवदाह गृह, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
prayagraj kumbha | pari akhara |
Prayagraj Kumbha: परी अखाड़े ने की अन्य अखाड़ों की तरह सुविधाएं देने की मांग
Uttarakhand Weather Update
मौसम ने बदला मिजाज, हेमकुंड में हुई बर्फबारी तो बदरीनाथ में हुई बारिश
Rafael Nadal Announes Retirement
क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल ने संन्यास का किया एलान, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच
liquor in kedarnath yatra | kedarnath yatra | cm pushkar singh dhami |
केदारनाथ यात्रा पड़ावों में पहुंचाई जा रही शराब और मांस, हिंदू संगठनों का हंगामा
delhi assembly election | arvind kejriwal |
दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी आप, कांग्रेस और बीजेपी पर कसा तंज