श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नैनीताल में बोलेरो खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, दो घायल

Uttarakhand Road Accident |

नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र के मल्लागांव से नेपाली मूल के मजदूरों को टनकपुर ले जा रही बोलेरो खाई में गिर गई। सोमवार देर रात हुए हादसे में चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस ने रात करीब 12 बजे तक रेस्क्यू कर सभी आठ शव बाहर निकाले।

बताया जा रहा है कि बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ऊंचाकोट से सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे नेपाल के करीब दस मजदूर एक बोलेरो बुक कराकर टनकपुर के लिए रवाना हुए थे। मल्लागांव के पास पहुंचने पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बेतालघाट एसओ अनीस अहमद ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रात करीब 12 बजे तक बोलेरो चालक बेतालघाट निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार समेत आठ शव खाई से निकाल लिए गए। नेपाली मूल के यह मजदूर टनकपुर के लिए निकले थे। ये सभी बेतालघाट में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे।

हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। साथ ही कहा कि प्रभु से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pitru paksha third day 2024
पितृ पक्ष का आज तीसरा दिन, जानें कैसे करें श्राद्ध
uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला