श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गंगा नदी में बहा हरियाणा का किशोर, तलाश में जुटी SDRF

Teenager Boy Drowned In Ganga

Teenager Boy Drowned In Ganga: ऋषिकेश में थाना मुनि की रेती क्षेत्र स्थित ओशो आश्रम से आगे मैगी प्वाइंट के पास हरियाणा का एक किशोर गंगा में नहाने के दौरान बह गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस की मदद से SDRF ढालवाला की रेस्क्यू टीम किशोर की तलाश में जुट गई है। अभी तक किशोर का कोई पता नहीं लगा है।

SDRF ढालवाला निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह की है। सुबह करीब 10.30 बजे ओशो आश्रम से आगे मैगी प्वाइंट के पास ग्राम टिकरी ब्राह्मण जिला पलवल हरियाणा निवासी उमेश कुमार (14) पुत्र हुकुमचंद अपने गांव के बलदेव सिंह पुत्र राम सिंह के साथ संत श्री आसाराम आश्रम ब्रह्मपुरी में आए थे। उमेश कुमार आश्रम के नीचे नहाने के लिए गया। नदी में नहाते वक्त किशोर गंगा के तेज बहाव में बह गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और SDRF की टीम किशोर को खोजने में जुटी हैं, लेकिन अभी तक टीम को सफलता हासिल नहीं हुई है। इस घटना की जानकारी किशोर के परिजनों को भी दे दी गई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश